छात्र ने क्या खाकर मौत को गले लगाया: कहां की युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग; क्या लिखा सुसाइड नोट में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआ थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने वाले 22 वर्षीय छात्र ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। तीन दिन तक इलाज चलने के बाद रविवार शाम एमवाय अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेडिकल स्टोर से दवा लाकर खाई
पुलिस के मुताबिक मयंक द्विवेदी (22) पुत्र हरिहर द्विवेदी ने 26 फरवरी की रात एक मेडिकल स्टोर से ब्लड प्रेशर की दवा खरीदी और कमरे पर जाकर सेवन कर लिया। अगले दिन दोस्तों ने उसकी तबीयत बिगड़ती देख उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रविवार को उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान शाम को उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बहन के साथ रहता था
परिजनों के अनुसार मयंक इंदौर में अपनी बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी बहन इन दिनों कटनी जिले के बरही-करेला गांव गई हुई थी। मयंक एक दिन पहले ही गांव से इंदौर लौटा था। वह पिछले तीन वर्षों से इंदौर में रहकर अध्ययन कर रहा था।
सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने गांव की एक युवती से दोस्ती और संबंध होने का उल्लेख किया है। युवती द्वारा विवाह से इनकार कर संबंध समाप्त करने के बाद मानसिक रूप से आहत होकर यह कदम उठाने की बात लिखी गई है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि
मयंक के पिता किसान हैं, जबकि बड़ा भाई मुंबई में नौकरी करता है और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा है। वह अपने छोटे भाई और बहन की पढ़ाई पूरी कराना चाहता था। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!