प्रोफेसर ने अपने घर में क्या किया: किस बात से परेशान थे; क्यों लिखा- सभी को बहुत प्यार करता हूं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
रातीबड़ इलाके में एक निजी कॉलेज के 32 वर्षीय प्रोफेसर ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अपने किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीहोर जिले के निवासी थे
मृतक की पहचान शैलेंद्र सिंह ठाकुर पुत्र महेंद्र सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। वे मूल रूप से सीहोर जिले के आष्टा स्थित गोपालपुर गांव के निवासी थे और पिछले छह माह से गोल्डन सिटी, रातीबड़ में किराए से रह रहे थे। वे यहीं के एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।
सुसाइड नोट में लिखी यह बात
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वे बीमारी से परेशान हैं और इसलिए जीना नहीं चाहते। नोट में उन्होंने यह भी लिखा— “सभी को बहुत प्यार करता हूं। अपना ध्यान रखें और स्वस्थ रहें।” हालांकि, परिजनों का कहना है कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।
बीमारी की कमजोरी से परेशान थे
भाई के मुताबिक, शैलेंद्र को अक्सर मौसमी सर्दी-जुकाम हो जाता था और उससे होने वाली कमजोरी से वे परेशान रहते थे। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक परिस्थितियां भी उनके तनाव का कारण हो सकती हैं।
पत्नी को कैंसर
उनकी पत्नी पिछले एक साल से बच्चेदानी के कैंसर का इलाज करा रही हैं और फिलहाल अपने मायके में रह रही हैं। एसआई गब्बर सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!