मनरेगा पर इस बड़े कांग्रेस नेता के उपवास पर मध्य प्रदेश के मंत्री ने क्या कह दिया: बोले- उन्हें राम के नाम से समस्या है; यह परिवार राजनीति करता है
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी (VB-G RAM G) योजना पर कांग्रेस के विरोध को देखते हुए मीडियाकर्मियों से बात की।
पता नहीं राम से क्या समस्या
कांग्रेस के विरोध पर अब भाजपा भी इस मुद्दे पर मैदान में आ गई है। प्रेस कांफ्रेंस में विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार से आगे नहीं सोच पाती है, पता नहीं उन्हें राम के नाम से क्या समस्या है।
17 जनवरी को इंदौर आ रहे हैं राहुल गांधी
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर आ रहे हैं। इस दौरान मनरेगा को लेकर भी कांग्रेसी उपवास रखने और दिन भर विरोध करने की बात कह रही है।
उपवास से देश का अन्न भी बचेगा
उपवास के मामले पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा कि इससे एक दिन देश का अन्न भी बचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार के नाम पर 600 योजनाएं हैं, कई पुरस्कार है। जैसे राजीव गांधी खेल पुरस्कार, उनका खेल से कभी कोई लेना-देना नहीं रहा है।
इन योजनाओं को भी गिनाया
विजयवर्गीय ने कहा कि इंदिरा जी के समय पहले राष्ट्रीय रोजगार गारंटी आई, फिर नाम नेहरू रोजगार हो गया फिर नरेगा और इसके बाद इसका नाम मनरेगा कर दिया। यह समय के साथ होता है। नई योजना में समय काल के अनुसार अहम बदलाव किया गया है।
जीरामजी योजना पर ही बात
प्रेस कांफ्रेंस में विजयवर्गीय ने जीरामजी योजना के अलावा अन्य राजनीतिक सवालों पर बात नहीं की। बोले यह योजना विजन 2047 के तहत बनाई गई है। इसमें एक शब्द रोजगार के साथ ही आजीविका शब्द जुड़ा है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!