नाम बदलकर युवती के साथ यह क्या किया: शादी का झांसा भी दिया; अश्लील फोटो और वीडियो बनाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कटारा हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरौदा औद्योगिक इलाके में एक युवती से दुष्कर्म और पहचान छिपाने का गंभीर मामला सामने आया है।
उवेज ने खुद को ‘राजा’ बताया
आरोप है कि उत्तर प्रदेश निवासी युवक उवेज ने खुद को ‘राजा’ बताकर हिंदू युवती से दोस्ती की, प्रेम संबंध बनाए और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए।
अश्लील फोटो और वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड किए
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने इस दौरान उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन्हीं रिकॉर्डिंग को वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
असली नाम सामने आने पर हुआ विरोध
युवती का कहना है कि जब उसे पता चला कि आरोपी का असली नाम राजा नहीं बल्कि उवेज है, तब उसने संबंध तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।
एक साल से चल रहा था संपर्क
पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बैतूल जिले की निवासी है और करीब डेढ़ साल से अपने परिवार के साथ बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में झुग्गी बनाकर रह रही थी। परिवार पास की फैक्ट्री में काम करता है। वहीं आरोपी उवेज भी उसी इलाके में रहकर एक फैक्ट्री में कार्यरत था। पास-पास रहने के कारण दोनों की पहचान हुई और करीब एक साल पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ।
हिंदू संगठनों ने पकड़ा आरोपी
कुछ दिन पहले इस मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को लगी, जिसके बाद वे दोनों पर नजर रखे हुए थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे युवक और युवती को साथ देखकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी के साथ मारपीट की गई और उठक-बैठक भी करवाई गई। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एम्स से थाने लाई गई युवती
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन युवती वहां मौजूद नहीं थी। जांच में पता चला कि उसका भाई एम्स अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद पुलिस महिला अधिकारी की मौजूदगी में युवती को एम्स से थाने लेकर आई।
दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया
युवती की शिकायत पर शनिवार को कटारा हिल्स थाने में आरोपी उवेज के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!