विघ्नहर्ता का स्वागत: ‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी
KHULASA FIRST
संवाददाता

इतवारिया बाजार, गोविंद कॉलोनी, साउथ तुकोगंज और रावजी बाजार में वैदिक मंत्रोच्चार और महाआरती के साथ श्री गणेश विराजे।
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गोविंद कॉलोनी में श्री मंगल मूर्ति मित्र मंडल द्वारा गोविंद कॉलोनी के राजा श्री गणेशजी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। गणेशोत्सव के दौरान यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
मंडल की ओर से हर शाम विभिन्न एक्टिविटी एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। वातावरण गणपति भक्ति और धार्मिक उत्साह में नजर आ रहा है।
इसी क्रम में श्रद्धालुओं के लिए सुंदरकांड का विशेष आयोजन भी कराया जा रहा है। सुंदरकांड के दौरान भक्तजन भजन-कीर्तन एवं श्रीराम भक्ति में लीन होकर धार्मिक वातावरण को और भी भक्तिमय बना रहे हैं। इसके साथ ही मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रसाद ग्रहण कराया जाता है
महालक्ष्मी का आगमन: महाराष्ट्रीयन परंपरा अनुसार बेटियों के रूप में मायके आईं माता महालक्ष्मी, राम नगर में पूरनपोली और छप्पन भोग अर्पित।
मां महालक्ष्मी को आज लगेगा छप्पन भोग
राम नगर में कुंजीर परिवार द्वारा तीन दिवसीय महालक्ष्मी उत्सव की शुरुआत गुरुवार को विधि-विधान से की गई। परिवार में मां महालक्ष्मी के साथ ज्येष्ठा-कनिष्ठा की स्थापना कर आकर्षक श्रृंगार किया गया।
महालक्ष्मी का दरबार विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया। पहले दिन माता को कई प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। कुंजीर परिवार की प्रमुख निहारिका कुंजिर, रिया कुंजीर और शिल्पा कुंजीर ने बताया कि परिवार में महालक्ष्मी पूजन की परंपरा का लगातार निर्वहन किया जा रहा है।
उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को मां महालक्ष्मी को पूरनपोली का महानैवेद्य और छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और व्यंजनों का महाभोग लगाया जाएगा। साथ ही सौभाग्यवतियों को भोजन प्रसाद कराया जाएगा।
महाराष्ट्रीयन परिवारों में बड़े धूम धाम से मायके आई महालक्ष्मी
महाराष्ट्रीयन परिवारों में महालक्ष्मी मायके आ गई। तीन दिन तक ज्येष्ठा और कनिष्ठा गोरी का पूजन होगा। महाराष्ट्रीयन परपंरा में इसे देवी के आगमन के साथ बेटी को मायके लौटने की खुशी के रूप मे देखा जाता है इन 3 दिनों में घर में स्वागत से लेकर, बिदाई तक बेटी का अच्छे खान पान के साथ सत्कार किया जाता है।
मातृशक्तियों ने श्री गणेशजी की महाआरती में लिया भाग
पं. मुकुंदराम त्रिवेदी छात्रावास, साउथ तुकोगंज पर औदिच्य ब्राह्मण समाज ने गणेशजी की महाआरती का आयोजन किया। महाआरती में लगभग 225 समाजबंधुओं एवं मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महाआरती के अवसर पर समाज के सभी बंधुओं एवं मातृशक्तियों ने सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेशजी की आरती की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष पूर्णिमा उपाध्याय, सचिव नीना शर्मा, रजनी शर्मा, दीप्ति भंडारी, चेतना भंडारी, दीप्ति ठक्कर, संध्या जोशी, संध्या ठक्कर, नंदा दवे, विजया दवे, राखी पंड्या, प्रतिमा भट्ट, सविता दवे, शर्मिला ठक्कर आदि मौजूद थीं।
जयरामपुर कॉलोनी
जय रामपुर कॉलोनी में लाल बाग के राजा के स्वरूप में गणेशजी की स्थापना की गई। पंडाल तिरुपति बालाजी मंदिर के स्वरूप में बनाया गया। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन एवं प्रसाद का लाभ प्राप्त करते हैं। लगभग 30 वर्षों से गणेश जी की स्थापना की जा रही है।
बालाजी मित्र मंडल; फूलों के बीच विराजे भगवान श्री गणेश
गणेश उत्सव के पावन पर्व पर बालाजी मित्र मंडल, इंदौर द्वारा इतवारिया बाजार स्थित सिद्ध प्रसिद्ध श्री बालाजी मंदिर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ स्थापित की गई।
मंडल आयोजक अंकित नीमा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। उत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 7:30 बजे मंदिर परिसर में भव्य महाआरती होगी।
इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। स्थापना समारोह में स्थानीय श्रद्धालु, व्यापारी बंधु एवं मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल ने शहरवासियों से महाआरती में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।
संबंधित समाचार

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!