वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल: पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करने तथा उनके परिवारों को सहारा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में निर्धारित प्रक्रिया, मेडिकल परीक्षण एवं आवश्यक सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो आश्रितों को आरक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।
अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत स्वर्गीय अशोक व्यास, जो इंदौर नगरीय पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ रहते हुए सेवाकाल के दौरान दिवंगत हो गए थे, उनकी सुपुत्री निकिता व्यास, निवासी बाबुमुराई कालोनी एयरपोर्ट रोड इंदौर को महिला आरक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।
इसी प्रकार स्वर्गीय अजय सिंह कुशवाह, जो इंदौर नगरीय पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ रहते हुए सेवाकाल के दौरान दिवंगत हो गए थे, उनके पुत्र यशराज सिंह कुशवाह, निवासी काशीपुरी कॉलोनी एमआर 10, इंदौर को भी आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है।
उन्होंने नव नियुक्त कर्मियों को पूरी ईमानदारी, लगन, मेहनत एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आमजन की सेवा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस विभाग की गरिमा और प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!