वीडियो देखिये, पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ: कलेक्टर ने बच्चों को पिलाई दवा; एसडीएम ने अपने बच्चों को दिलाई खुराक
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। शासकीय पॉलीक्लिनिक हुकुमचंद में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। वहीं, अभियान के दौरान एक प्रेरणादायक पहल भी देखने को मिली, जब अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कल्याणी पांडे स्वयं टीकाकरण केंद्र पहुंचीं और अपने बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई।
एसडीएम कल्याणी पांडे ने इस अवसर पर सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका समय पर टीकाकरण है और प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है कि वह इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए।
कार्यक्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा ने जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इंदौरवासियों की जागरूकता ही जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस अभियान के तहत जिले में शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के पांच लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन जिलेभर में बनाए गए बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके।
अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 3,600 से अधिक बूथ एवं मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। इसके लिए 8 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। प्रवासी परिवारों, मलिन बस्तियों, निर्माण स्थलों और घुमंतु समुदायों के बच्चों तक पहुंचने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य ट्रांजिट प्वाइंट्स पर भी विशेष पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं।
कार्यक्रम के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने हुकुमचंद पॉलीक्लिनिक का निरीक्षण भी किया। उन्होंने रैबीज टीकाकरण केंद्र, नियमित टीकाकरण केंद्र और डायलिसिस यूनिट का अवलोकन कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि भारत को वर्ष 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद पड़ोसी देशों अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पोलियो के मामले सामने आने के कारण देशभर में एहतियात के तौर पर नियमित रूप से पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है, ताकि देश की पोलियो मुक्त स्थिति बरकरार रखी जा सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!