वीडियो देखिये, मानसून फिर हुआ सक्रिय: आज से तेज बारिश का दौर; नदियां उफान पर, 27 दिन में 15 मौतें
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 27 से 30 जुलाई के बीच भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा सहित प्रदेश के करीब 55 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक 13.2 इंच (334.9 मिमी) बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि तक करीब 15.5 इंच (395.2 मिमी) बारिश होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से प्रदेश में बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद है।
राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। मौसम विभाग ने भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के करीब 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने जलभराव और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश में चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने राज्य के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखीमपुर और बहराइच में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
घाघरा, शारदा सहित चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। नदी किनारे बसे इलाकों में प्रशासन निगरानी कर रहा है। खराब मौसम के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। काठमांडू जाने वाली एक फ्लाइट को मौसम खराब होने के चलते लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।
हिमाचल में बारिश का कहर, 15 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। राज्य में 30 जून से 26 जुलाई के बीच मानसून से जुड़ी घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में अब भी 135 सड़कें बंद हैं। कुल्लू, शिमला और मंडी जिले सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। कई स्थानों पर यातायात बाधित है और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।
गुजरात में सेना ने 790 से ज्यादा लोगों को बचाया
गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में भी बारिश और बाढ़ का असर देखने को मिला है। प्रभावित इलाकों में सेना ने पिछले तीन दिनों में 790 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। गुजरात में 21 और 22 जुलाई को हुई भारी बारिश के बाद कई क्षेत्र जलमग्न हो गए थे। प्रशासन और राहत दल लगातार प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चला रहे हैं।
कई राज्यों में अगले कुछ दिन सतर्कता जरूरी
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें। नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में मध्य भारत और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!