वीडियो देखिये, बायपास पर चलती बस में लगी आग: समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाला; बड़ा हादसा टला, मची अफरातफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया बायपास पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलती यात्री में देखते ही देखते बस में आग लग गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक और परिचालक ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को तुरंत बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। रीवा और इंदौर के बीच चलने वाली बस में आग की घटना हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस कनाड़िया बायपास से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज धमाके के साथ उसका एक टायर फट गया। टायर फटने के बाद बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए कहा। हालांकि आग के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।
कुछ ही मिनटों में आग ने बस के पिछले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक बस का पिछला हिस्सा काफी हद तक जल चुका था।
घटना के कारण कनाड़िया बायपास पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के एक हिस्से पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की, जिससे जाम जैसी स्थिति बन गई। बाद में जली हुई बस को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण टायर फटने के बाद उत्पन्न हुई गर्मी और तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही होगी। पुलिस और परिवहन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों के अनुसार, बस में आग लगने से संपत्ति का नुकसान हुआ है, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!