वीडियो देखिये, उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा स्थगित: मुख्यमंत्री बोले-मौसम सामान्य होते ही फिर होगी यात्रा शुरू;
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चारधाम यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौसम की स्थिति सामान्य होते ही यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "इस समय मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है। जैसे ही मौसम ठीक होगा, यात्रा फिर से प्रारंभ होगी।"
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
वहीं, देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे पर नवनिर्मित पुल का एक हिस्सा ढह जाने के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही घटना की जांच भी कराई जाएगी।
उन्होंने कहा, "उसको ठीक किया जा रहा है। इसकी जांच होगी क्योंकि हम गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं।"मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जांच में निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता सामने आता है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना

इंदौर के अनय का नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन:अंडर-14 वर्ग में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व; भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या:प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

इंदौर में भी हो सकता है चंदाना जैसा शराबकांड:शहर के पब-बार संचालक लाइसेंसी दुकानों के बजाय ब्लैकरों से लेकर ऊंचे दामों पर खपा रहे शराब

विधायक का फोन घनघनाते ही बदला पुलिस का रवैया:एक पखवाड़े से कर्ज में डूबे लापता बेटे के पिता का आरोप

दीपावली पर मिठास के बाजार में मिलावट का खतरा:हर बार छापे हर साल वही सवाल

अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम:नर्मदा के चौथे चरण के लिए 1,320 करोड़ से अधिक के अनुबंध

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!