वीडियाे देखिये, राहुल गांधी के ट्वीट पर भाजपा का हमला: संबित पात्रा बोले- 'एके-47 से फायरिंग' का दावा गैर-जिम्मेदाराना और भड़काऊ; इससे समाज में तनाव और हिंसा को बढ़ावा मिल सकता है
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर देश में भ्रम और अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों पर पुलिस द्वारा एके-47 से फायरिंग किए जाने का दावा पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना है।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी का हालिया ट्वीट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, "बहुत दुखद विषय है कि कुछ समय पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जिस प्रकार का ट्वीट किया है, उसमें उन्होंने कहा है कि पुलिस ने छात्रों पर एके-47 से फायरिंग की है। मुझे लगता है कि यह न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह एक तरह से पाप है।"
भाजपा सांसद ने कहा कि इस तरह के बयान समाज में तनाव और हिंसा को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता का यह बयान तथ्यों पर आधारित नहीं है और इसका उद्देश्य देश में भ्रम का माहौल पैदा करना है।
संबित पात्रा ने राहुल गांधी के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा, "देश में कौन-सी पुलिस एके-47 से गोली चलाती है? इस प्रकार के निराधार आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।"
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी इस प्रकार के दुष्प्रचार के माध्यम से पूरे देश में अराजकता का वातावरण बनाना चाहते हैं। उनके अनुसार, लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन तथ्यों से परे जाकर इस तरह के आरोप लगाना उचित नहीं है।
भाजपा सांसद ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि राहुल गांधी के इस ट्वीट को तथ्यों की कसौटी पर परखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम अपील करना चाहते हैं कि राहुल गांधी के इस ट्वीट को बिल्कुल भी गंभीरता से न लिया जाए, बल्कि इस पर सभी लोग सवाल उठाएं और सच्चाई को सामने लाया जाए, ताकि देश में किसी भी प्रकार की अराजकता न फैले।"
राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों दल इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। फिलहाल, राहुल गांधी के दावे और भाजपा के आरोपों को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने तर्क सामने रखे जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!