देखिए वीडियो: ‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर के रीजनल पार्क के सामने स्थित भारत जोड़ो मैदान में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।
डोम में लगातार लोगों की एंट्री हो रही है। भीड़ बढ़ने के साथ पुलिसकर्मी भी प्रवेश और अंदर की व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत लोगों को निर्धारित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही भरने लगा डोम
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही डोम में बड़ी संख्या में युवा पहुंच चुके हैं। कई छात्र समूहों में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं।
युवाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। कुछ समर्थक राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी करते भी नजर आए।
पुलिस संभाल रही बढ़ती भीड़
कार्यक्रम स्थल पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस जवान प्रवेश और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था में लगे हुए हैं। बैरिकेडिंग के जरिए लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। राहुल गांधी की सुरक्षा को देखते हुए मंच और डोम के आसपास भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
होटल के बाहर भी बनी थी हलचल
इससे पहले राहुल गांधी के रेडिसन होटल पहुंचने के दौरान भी भीड़ के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी थी।
काफिले की कार बैरिकेड के पास फंस गई थी और एक युवक बैरिकेड में अटक गया था। पुलिस ने युवक को हटाकर काफिले के लिए रास्ता साफ कराया था।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!