वीडियो देखिये, अफसरों पर किस कारण भड़के महापौर: बोले- कागजी खेल से खराब हो रही सरकार की छवि; अटकी फाइलों पर मौके से तलब किए अधिकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुदामा नगर सेक्टर-डी के औचक निरीक्षण के दौरान गुरुवार सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भड़क गए। उन्होंने कहा, “आप लोग कागज-कागज खेलते रहते हो और यहां जनता परेशान होती रहती है। आपके कारण सरकार की छवि खराब होती है।”
महापौर नियमित सुबह के दौरे पर स्थानीय पार्षद जीतू राठौर के साथ पहुंचे थे। निरीक्षण में ड्रेनेज लाइन के काम में ठेकेदार की लापरवाही की शिकायतें सामने आईं। वहीं, ए सेक्टर के बगीचे की बाउंड्रीवॉल का टेंडर होने के बावजूद वर्कऑर्डर की फाइल लंबे समय से लंबित मिली।
मामले पर नाराजगी जताते हुए महापौर ने अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जवाब तलब किया।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब काम नहीं होना था, तो प्रस्ताव क्यों बनाया गया और टेंडर किस आधार पर जारी हुआ? वर्कऑर्डर की प्रक्रिया तक मामला पहुंचने के बाद भी काम क्यों अटका है? उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर देरी के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए।
महापौर ने अधिकारियों से ऐसे सभी मामलों की सूची तैयार करने को कहा, जिनकी फाइलें बिना उचित कारण लंबित हैं। इनकी जांच कर नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखा जाए और बाद में एमआईसी में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
भार्गव ने कहा कि अधिकारियों की लेटलतीफी से आम लोगों को परेशान होना पड़ता है और जनप्रतिनिधियों को लगातार शिकायतें सुननी पड़ती हैं। छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए महापौर को मौके पर पहुंचकर फाइलें निकलवानी पड़ें, यह अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल है।
महापौर ने कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों को लंबित मामलों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

तालाब किनारे बैठा मिला बीमार तेंदुआ:रेस्क्यू कर रालामंडल ले गए; आज भोपाल से आएगी डॉक्टरों की टीम, स्वस्थ होने के बाद जंगल में छोड़ने पर होगा फैसला

2047 तक इंदौर-उज्जैन-भोपाल और उज्जैन बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी:20 लाख रोजगार का लक्ष्य; इंदौर फ्यूचर सिटी में 5 हजार एकड़ पर बसेंगे आवास और उद्योग

बढ़ रहे हैं ध्येय पथ पर:आरएसएस के शताब्दी वर्ष के मैदानी कार्यक्रमों का भव्य समापन; संघ मुखिया नहीं हुए शामिल

30 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जारी किया वीडियो

रिटायर्ड IAS गिरफ्तार:इस मामले में पुलिस ने की कार्रवाई; घोषित किए गए थे फरार

भागवत के प्यारे मोहन:संघ के आयोजन से सरकार को मिली मजबूती

आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:4 SDM और 11 तहसीलदारों के बदले काम; शिकायतों पर कलेक्टर का सख्त एक्शन

वीडियो देखिये, Jio Platforms की ऐतिहासिक लिस्टिंग:भावुक हुए मुकेश अंबानी; बच्चों ने याद किया पिता का संघर्ष, ईशा और अनंत ने क्या कहा

छोटे व्यापारियों के लिए खुशखबरी:रेहड़ी-पटरी वाले दिवाली पर लगा सकेंगे दुकान; महापौर ने दी परंपरागत स्थानों पर दुकानें लगाने की अनुमति

कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत:543 दवाओं के दाम घटे; इस तारीख से नई कीमतें होगी लागू

वीडियो देखिये, केदारनाथ धाम में बर्फबारी से स्वर्ग-सा नजारा:बर्फ की सफेद चादर में सजी बाबा केदार की नगरी; खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ मंदसौर का युवक गिरफ्तार:सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

जर्जर मकान पर चला नगर निगम का बुलडोजर:एक घंटे में भवन धराशायी; सुरक्षा के मद्देनजर हटाया गया भवन

विवादित जमीनें, खाकी का रौब और 200 करोड़ की संपत्ति:लोकायुक्त जांच में फिरोज खान के नेटवर्क की पड़ताल; आरा मशीन से प्रॉपर्टी कारोबार तक का सफर

अंगदान से दिया मानवता का संदेश:लिवर से मरीज को मिली नई जिंदगी; पति की आत्मा की शांति के लिए भगवान की तस्वीर लेकर अस्पताल पहुंचीं पत्नी

घर की पहली मंजिल पर फंदे पर लटके मिला इंजीनियर:दोपहर में मीटिंग का कहकर लैपटॉप लेकर कमरे में गए थे; देर शाम पत्नी के पहुंचने पर सामने आई घटना

मेडिकल टीचर्स का आंदोलन स्थगित:हेल्थ कमिश्नर से चर्चा के बाद फैसला; मांगें पूरी करने के लिए मिला एक महीने का समय

वीडियो देखिये, इंदौर में 30 अक्टूबर को भाजपा का पैदल मार्च:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले-‘देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे’; देश के खिलाफ बोलने वालों को अराजकता फैलाने देना बर्दाश्त नहीं

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म:होटल में बंधक बनाकर रेप का आरोप; आरोपी की तलाश जारी

वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित:पुलिस आयुक्त ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!