खबर
Top News

देखिए वीडियो : शाही मस्जिद विवाद: पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति; RAF तैनात, हाईकोर्ट की सुनवाई अब 30 सितंबर को

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 1:40 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने को लेकर उज्जैन में सोमवार को तनाव की स्थिति बनी रही।

मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान विरोध कर रही भीड़ और पुलिस के बीच टकराव हुआ। पुलिस पर पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। बाद में स्थिति नियंत्रण में आने के बाद इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है।

सुबह हुई झड़प में एक महिला थाना प्रभारी के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पथराव की दूसरी घटना के बाद भी पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। मौके पर RAF की टुकड़ियां भी तैनात हैं।

नमाज के दौरान कार्रवाई रोकी गई
मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया के बीच दोपहर में नमाज के समय कार्रवाई रोक दी गई। इसके बाद धीरे-धीरे मौके पर जमा भीड़ कम हुई और स्थिति शांत हुई।

मस्जिद के प्रभावित हिस्से को लेकर मुस्लिम समाज के एक वर्ग की ओर से स्वयं हिस्सा हटाने की सहमति की बात पहले सामने आई थी। सोमवार सुबह कुछ लोग प्रभावित हिस्से को हटाने के लिए मौके पर पहुंचे भी थे, लेकिन विरोध और पथराव के बाद हालात बिगड़ गए।

10 लोगों पर FIR, 5 गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इनमें पांच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हैं। इन पर कथित तौर पर माहौल बिगाड़ने के आरोप लगाए गए हैं। इन पांचों की गिरफ्तारी की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

वहीं, बाहर से आए पांच लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

हाईकोर्ट की सुनवाई अब 30 सितंबर को
शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सुनवाई होनी है। पहले सोमवार को सुनवाई प्रस्तावित बताई गई थी, लेकिन अब यह सुनवाई 30 सितंबर को होने की जानकारी सामने आई है।

इसी बीच प्रशासन की ओर से सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी जारी है।

स्कूल बंद, बाजारों में सन्नाटा
पथराव वाले इलाके और उसके आसपास सुरक्षा को देखते हुए सभी निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाजार बंद है।

संवेदनशील इलाकों में लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

RAF और पुलिस की टुकड़ियां तैनात
हालात को देखते हुए शाही मस्जिद और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में RAF और पुलिस बल की टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और अधिकारियों द्वारा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ताजा रिपोर्टों में भी इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था और RAF की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। फिलहाल स्थिति शांत है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की जा रही है।

एसपी बोले- मुस्लिम समाज और मस्जिद कमेटी की सहमति से तोड़ रहे
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुस्लिम समाज और मस्जिद कमेटी की सहमति व सहयोग से सड़क चौड़ीकरण क्षेत्र में आने वाले मस्जिद के हिस्से को हटाया जा रहा है। यह कदम आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करने वाले एक समूह पर पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शांति भंग करने की कोशिश में जिले के बाहर से आए पांच लोगों को सीमा पर ही गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वाले कुछ कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

राेते हुए खुद तोड़ी मेहराब, अल्लाह से माफी मांगी
मुस्लिम वर्ग के कुछ लोग मस्जिद का हिस्सा तोड़ने के लिए राजी थे। उन्होंने हथौड़े से मेहराब तोड़ना शुरू किया तो रो पड़े। इसके लिए अल्लाह से माफी भी मांगी।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पुरस्कार लेकर लौटे महापौर पहुंचे राजवाड़ा
Top News

वीडियो देखिये, पुरस्कार लेकर लौटे महापौर पहुंचे राजवाड़ा:मां अहिल्या को नमन कर लिया आशीर्वाद; स्वच्छता सम्मान का शहरवासियों के साथ मनाया जश्न

13 minutes ago
अवॉर्ड लेकर लौटे महापौर का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
Top News

अवॉर्ड लेकर लौटे महापौर का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत:MIC सदस्यों ने कंधों पर उठाया; मिठाई खिलाई और जीत का जश्न मनाया

19 minutes ago
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर बढ़ी चिंता
Top News

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर बढ़ी चिंता:जवानों के शव मिलने के बाद तलाशी अभियान तेज; लापता होने के दौरान सुनाई दी थी फायरिंग की आवाज, सर्विस राइफल भी गायब

22 minutes ago
मौसम में बदलाव से प्रदेश में रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ी
Top News

मौसम में बदलाव से प्रदेश में रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ी:शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा; अगले चार दिनों में यह हो सकता है

30 minutes ago
शव मिलने से होटल में फैली सनसनी
Top News

शव मिलने से होटल में फैली सनसनी:इतना हो गया था कमरे का किराया; कुछ समय पहले ही महिला अपनी बेटी के साथ निकली थी

36 minutes ago
निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर सवाल
Top News

निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर सवाल:4 महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ; पोस्टमार्टम में सिर पर चोट की बात आई सामने

about 1 hour ago
आम लोगों को महंगाई का एक और झटका
Top News

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका:इस दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी

about 1 hour ago
स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 17 hours ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 17 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 18 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 18 hours ago
स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

about 18 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 19 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 19 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

about 19 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 19 hours ago
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

about 19 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!