खबर
Top News

वीडियो देखिये, कारगिल के रणबांकुरों का गर्व से स्मरण: प्रधानमंत्री समेत देशभर के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन; शौर्य और बलिदान को किया याद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 11:01 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली। 
देश आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने शहीद सैनिकों के साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वीरों को किया नमन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि कारगिल विजय दिवस पर वह मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं।

उन्होंने कहा कि इन जवानों का अद्वितीय पराक्रम, अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा का सर्वोच्च उदाहरण है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश सदैव इन वीरों का ऋणी रहेगा और उनकी शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी बोले वीर सैनिकों का साहस रहेगा राष्ट्रीय गौरव का स्रोत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर देशवासियों की ओर से भारतीय सेना के वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी सैनिकों ने अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, जिसके कारण देश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों की वीरता, देशभक्ति और बलिदान हमेशा राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बने रहेंगे तथा उनकी प्रेरणादायक गाथा आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

उपराष्ट्रपति ने कहा जीत सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों ने असाधारण वीरता, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देकर भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की। उन्होंने कहा कि यह विजय भारतीय सेना की क्षमता, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि की रक्षा के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

लोकसभा अध्यक्ष ने बताया शौर्य का स्वर्णिम अध्याय
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि 26 जुलाई 1999 भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कारगिल की दुर्गम चोटियों पर देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि उनका समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने याद किया ‘ऑपरेशन विजय’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों के अद्वितीय साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि दुर्गम पहाड़ियों पर कठिन परिस्थितियों में सैनिकों ने जो पराक्रम दिखाया, वह आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश उन सभी वीर सैनिकों का सदैव कृतज्ञ रहेगा जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

अमित शाह बोले ‘ऑपरेशन विजय’ ने दुश्मन को झुकने पर किया मजबूर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में हिमालय की दुर्गम बर्फीली चोटियों पर प्रतिकूल परिस्थितियों और ऊंचाई पर बैठे दुश्मन के बावजूद भारतीय जवानों ने ‘ऑपरेशन विजय’ के माध्यम से ऐतिहासिक सफलता हासिल की। उन्होंने सभी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान भारत की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का अमर उदाहरण है।

विदेश मंत्री और अन्य नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के साहस और वीरता को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कारगिल के वीर जवानों ने अपने अतुलनीय साहस और पराक्रम से भारत के स्वाभिमान की विजय पताका फहराई।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के उन वीर नायकों की याद दिलाता है जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक विजय हासिल करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे भारतीय सेना के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक बताते हुए सभी अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों ने अपने सर्वोच्च बलिदान और अद्वितीय पराक्रम से राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करते हुए इतिहास में अमिट अध्याय लिखा है। वहीं भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अजेय शौर्य और समर्पण का विजयोत्सव है।

कारगिल विजय दिवस का महत्व
हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत कारगिल क्षेत्र की रणनीतिक चोटियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी घुसपैठियों और सैनिकों को पीछे हटाकर निर्णायक जीत हासिल की थी। इस युद्ध में भारतीय सेना के अनेक जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। कारगिल विजय दिवस उन्हीं वीर सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करने का दिन है। देशभर में इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है और उनके पराक्रम को सम्मानपूर्वक याद किया जाता है।




संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 9 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 10 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 10 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 10 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 10 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 11 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 11 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 11 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 11 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 11 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 11 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 12 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 12 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 12 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 12 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 12 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!