वीडियो देखिये, सुरक्षित डिजिटल भविष्य का संकल्प: पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "Safe Click 2.0" अभियान के अंतर्गत, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा निरंतर नवाचार करते हुए शहरभर में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) नगरीय इंदौर आर. के. सिंह, पुलिस उपायुक्त ज़ोन 2 अमन सिंह राठौड़ सहित कार्यालयीन अधिकारियों/ कर्मचारियों ने पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में प्रत्येक माह के प्रथम दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।
इसके बाद पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता की शपथ दिलाई गई कि, वे डिजिटल एवं ऑनलाइन माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करेंगे, अपनी निजी एवं गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करेंगे तथा साइबर अपराधों के प्रति सदैव सतर्क एवं जागरूक रहेंगे। साथ ही अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि, वे स्वयं "साइबर सुरक्षा दूत" बनकर समाज में डिजिटल सुरक्षा का संदेश पहुंचाएं।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संचालित "Safe Click 2.0" अभियान के माध्यम से लगातार विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों, संवाद कार्यक्रमों, शपथ आयोजनों एवं नवाचारों के जरिए नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि एक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त डिजिटल समाज का निर्माण किया जा सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!