देखिये वीडियो, बेकाबू इनोवा ने मचाया कहर: 4 दोपहिया और ट्रैक्टर को मारी टक्कर; बुजुर्ग गंभीर, ड्राइवर हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ इलाके में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार इनोवा ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। श्रमिक कॉलोनी के पास बेकाबू कार ने एक एक्टिवा, तीन बाइक और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दोपहर करीब 12 बजे हुआ हादसा
राऊ पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे श्रमिक कॉलोनी के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनोवा की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान कार ने एक के बाद एक चार दोपहिया वाहनों और ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद सड़क पर लोग घायल हालत में पड़े नजर आए। आसपास के लोगों ने तत्काल मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
एंबुलेंस नहीं मिली तो FRV से अस्पताल भेजे घायल
सूचना मिलते ही एसीपी निधि सक्सेना मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस ने FRV की मदद से घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का उपचार जारी है।
इनोवा जब्त, ड्राइवर हिरासत में
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल इनोवा को जब्त कर लिया है। चालक को हिरासत में लेकर राऊ थाने ले जाया गया है। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों और कार की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, जिससे हादसे से पहले वाहन की गति और दुर्घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!