वीडियो देखिये, ड्रग्स केस में नए मोड़: मिस्ट्री गर्ल और ऑनलाइन गेमिंग एंगल से बढ़ा सस्पेंस; पुलिस खंगाल रही बैंक खातों और मनी ट्रेल की जानकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से जुड़े कथित ड्रग्स केस की जांच अब नए पहलुओं में उलझती जा रही है। पुलिस की पूछताछ, ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क, एक युवती के बयान, मिस्ट्री गर्ल की अचानक एंट्री और ऑनलाइन गेमिंग कनेक्शन सामने आने के बाद मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस ने शनिवार को नाना पटवारी से करीब चार घंटे तक दोबारा पूछताछ की। इस दौरान कथित ड्रग्स सप्लायर से उनका आमना-सामना भी कराया गया। पुलिस के अनुसार, सप्लायर ने दावा किया कि ड्रग नाना को देने के लिए लाई गई थी, जबकि नाना पटवारी ने इन आरोपों से इनकार किया है। अब पुलिस मामले में बैंक खातों, आर्थिक लेन-देन और कथित मनी ट्रेल की जांच कर रही है।
ऐसे शुरू हुआ पूरा मामला
पुलिस ने बुधवार को इंदौर में इरफान खान उर्फ गोलू चंदेरी और रौनी उर्फ संजय कौशल को पकड़ा था। इनके पास से 10.80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने का दावा किया गया।
पुलिस का कहना था कि यह ड्रग्स नाना पटवारी तक पहुंचाई जानी थी। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने नाना पटवारी को सनशाइन फार्म हाउस से पूछताछ के लिए बुलाया। उनके साथ मानव गंगवानी भी मौजूद थे। पूछताछ के बाद उन्हें उसी रात छोड़ दिया गया था।
नाना पटवारी का दावा- तीन साल पहले छोड़ दी थी ड्रग्स
मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया। कांग्रेस ने इसे बीजेपी सरकार की बदले की कार्रवाई बताया, जबकि पुलिस इसे जांच का विषय बता रही है।
शुक्रवार को नाना पटवारी और जीतू पटवारी ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नाना पटवारी ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह संबंधित लोगों को जानते हैं, लेकिन ड्रग लेने या रखने के आरोप गलत हैं। नाना ने यह भी दावा किया कि उन्होंने तीन साल पहले ड्रग्स छोड़ दी थी और अब शराब भी नहीं पीते।
युवती के बयान से जांच में नया मोड़
मामले में शुक्रवार को एक युवती के बयान दर्ज किए जाने की बात सामने आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती ने कुछ नए आरोप लगाए और जांच के दौरान कई जानकारियां दीं।
इसी के बाद पुलिस ने नाना पटवारी को दोबारा नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया। जांच में नाना के पुराने ड्राइवर भुरू उर्फ आरिफ खान का नाम भी सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोप है कि ड्राइवर ने ही ड्रग्स की व्यवस्था कर उसे कथित तौर पर सप्लायरों तक पहुंचाया था।
मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, नाना ने जताई अनभिज्ञता
शनिवार को पूछताछ के बीच एक युवती क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंची और उसने नाना पटवारी के पक्ष में बयान दिए। युवती ने दावा किया कि नाना अच्छे व्यक्ति हैं और उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया जा रहा है। उसने कहा कि उसने नाना के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है और वह उन्हें अच्छी तरह जानती है।
हालांकि नाना पटवारी और उनके वकील जय हार्डिया ने इस युवती से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया। वकील ने कहा कि नाना इस महिला को नहीं जानते और यह घटनाक्रम संदेह पैदा करता है। पुलिस ने भी इस युवती के दावों से दूरी बनाई है और उसके बयानों की जांच की जा रही है।
ऑनलाइन गेमिंग कनेक्शन की भी जांच
पुलिस जांच में नाना पटवारी के ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े होने की बात भी सामने आने का दावा किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस एंगल की भी जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े किसी वित्तीय लेन-देन का इस मामले से कोई संबंध है या नहीं।
पुलिस का दावा- सप्लायरों ने नाना को ड्रग्स देने की बात कही
इंदौर पुलिस के अधिकारी डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ड्रग्स केस में इरफान उर्फ गोलू, रौनी उर्फ संजय कौशल और नाना के पुराने ड्राइवर भुरू उर्फ आरिफ खान को लेकर जांच जारी है।
उन्होंने बताया कि नाना ने पूछताछ में गोलू, भुरू और रौनी को जानने की बात स्वीकार की है, लेकिन ड्रग्स से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। डीसीपी के मुताबिक, युवती ने दो फ्लैट सहित कुछ अन्य जानकारियां दी हैं, जिनकी जांच की जा रही है। नाना ने युवती से प्लॉट के सौदे को लेकर बातचीत होने की बात स्वीकार की है।
सीएम मोहन यादव ने टिप्पणी से किया इनकार, विजयवर्गीय ने साधा निशाना
इंदौर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी नाना पटवारी मामले को लेकर सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले अपने घर के मामले को देखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नाना पटवारी ने खुद पहले ड्रग लेने की बात स्वीकार की है और यह उनका निजी मामला है, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। आने वाले दिनों में बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन, कथित सप्लाई नेटवर्क और सामने आए नए किरदारों की भूमिका से मामले की दिशा तय होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!