वीडियो देखिये, एक मीटर से सैकड़ों कनेक्शन: एमपीईबी की बड़ी कार्रवाई; बिजली चोरी के बड़े खेल का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिरपुर क्षेत्र स्थित खिजरापार्क कॉलोनी में बिजली विभाग (एमपीईबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापक बिजली चोरी का खुलासा किया। जांच के दौरान सामने आया कि एक ही बिजली मीटर से अवैध रूप से सैकड़ों लाइट कनेक्शन संचालित किए जा रहे थे। यह पूरा नेटवर्क कॉलोनी में रहने वाले रियाज नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो अवैध रूप से बिजली सप्लाई कर रहा था।
सूचना मिलने पर एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में जांच अभियान चलाया। अधिकारियों ने देखा कि एक मीटर से तारों का जाल बिछाकर अलग-अलग घरों और स्थानों तक बिजली पहुंचाई जा रही थी। यह न केवल बिजली कंपनी को भारी राजस्व नुकसान पहुंचा रहा था, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बड़ा खतरा बना हुआ था। टीम ने मौके पर ही अवैध कनेक्शनों को काटना शुरू किया और उपकरण जब्त किए।
एमपीईबी अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में लाखों रुपये की बिजली चोरी का अनुमान है। विभाग ने आरोपी रियाज के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से इलाके में इस तरह की अवैध बिजली सप्लाई चल रही थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से यह धंधा फलता-फूलता रहा। अब विभाग की इस सख्ती के बाद अन्य अवैध कनेक्शन चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। एमपीईबी ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!