वीडियो देखिये, राजधानी में दिल दहला देने वाला हादसा: भीषण विस्फोट में गई इतने मजदूरों की जान; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। बेंद्री स्थित 3D फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रमिक घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में लाल सिंह और अरुण पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कमल सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों में लाल सिंह और कमल सिंह मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के निवासी थे, जबकि अरुण पांडे छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले थे। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट की आशंका
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हादसा ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण हुआ। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विस्फोट की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर तकनीकी जांच में जुटी हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों और स्थानीय लोगों ने प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कई श्रमिकों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जाता था। आरोप है कि मजदूरों को हेलमेट, सुरक्षा जूते, दस्ताने और अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते थे। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ESIC और श्रमिक सुविधाओं को लेकर भी आरोप
कुछ मजदूरों ने यह भी दावा किया कि उनसे निर्धारित समय से अधिक काम कराया जाता था और उनका ESIC पंजीयन भी नहीं कराया गया था। उनका आरोप है कि कार्यस्थल पर घायल होने की स्थिति में इलाज का खर्च भी कई बार स्वयं उठाना पड़ता था।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!