वीडियो देखिये, समोसे को लेकर ऐसी दीवानगी देखी है कभी: ट्रेन रोककर लोको पायलट पहुंचा खरीदने; रेलवे ने शुरू की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर-महू रेलखंड पर चलने वाली डेमू ट्रेन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर ट्रेन कुछ मिनटों तक रुकी हुई दिखाई देती है, जबकि लोको पायलट ट्रैक किनारे स्थित एक दुकान से समोसे खरीदता नजर आता है। इसके बाद वह इंजन में वापस चढ़ता है और ट्रेन आगे बढ़ जाती है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंदौर के राऊ क्षेत्र के रंगवासा रोड इलाके का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रेन ट्रैक पर खड़ी है और लोको पायलट इंजन से उतरकर पास की दुकान तक जाता है। दुकान से समोसे खरीदने के बाद वह वापस इंजन में चढ़ता है, जिसके तुरंत बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाती है।
स्थानीय लोगों का दावा है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उनका कहना है कि इंदौर-महू डेमू ट्रेन अक्सर इस स्थान पर कुछ मिनटों के लिए रुकती है और लोको पायलट पास की दुकान से नाश्ता या समोसे लेकर लौटता है। हालांकि, इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और रेलवे ने इन्हें जांच का हिस्सा बनाया है।
वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसे वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्रेन किस कारण से रुकी थी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यदि जांच में यह साबित होता है कि लोको पायलट ने बिना किसी अधिकृत कारण, सिग्नल या परिचालन संबंधी आवश्यकता के ट्रेन रोकी और निजी कार्य के लिए इंजन से बाहर निकला, तो उसके खिलाफ रेलवे के नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं यदि ट्रेन किसी परिचालन या तकनीकी कारण से रुकी थी, तो जांच में उसी के अनुरूप तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में अंतिम निर्णय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। जांच पूरी होने तक वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं मानी जा सकती।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!