वीडियो देखिये, पेपर लीक पर विपक्ष से सहयोग की अपील: किरेन रिजिजू बोले- छात्रों के भविष्य के लिए अहम है संशोधन विधेयक
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को सार्वजनिक परीक्षाओं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर विपक्ष से संसद में सार्थक चर्चा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह विधेयक देशभर के छात्रों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लाया जा रहा है, लेकिन विपक्ष के कुछ सदस्य इस पर चर्चा करने के बजाय हंगामा कर रहे हैं।
संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान किरेन रिजिजू ने कहा, "आज लोकसभा में देश भर के छात्रों की चिंताओं को देखते हुए पेपर लीक जैसी समस्याओं से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण बिल आने जा रहा है, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के कुछ सदस्य इस पर चर्चा करने से मना कर रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है और विपक्ष को इस पर सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। रिजिजू ने कहा, "मैं उनसे अपील करता हूं कि वे प्रधानमंत्री द्वारा आज लिए गए अहम फैसले पर विचार करें। मैं कांग्रेस पार्टी से एक बार फिर आग्रह करता हूं कि वे देश और छात्रों की भावनाओं को समझें।"
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि संसद ही वह सर्वोच्च मंच है, जहां राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर व्यापक और सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "संसद के अलावा हम इन मुद्दों पर और कहां बहस और चर्चा करेंगे?"
रिजिजू ने विपक्ष से छात्रों के भविष्य को सर्वोपरि रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आई है। उन्होंने कहा, "हम छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक अहम बिल ला रहे हैं। हंगामा करने के बजाय हमें छात्रों की भावनाओं को समझते हुए संसद में पूरी और खुली बहस करनी चाहिए और एकजुटता से इस बिल को पारित करना चाहिए।"
गौरतलब है कि सरकार ने सोमवार को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाओं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। वहीं, विपक्ष नीट पेपर लीक और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है, जिसके कारण संसद की कार्यवाही प्रभावित हुई।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!