खबर
Top News

देखिए वीडियो: राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 सितंबर 2026, 6:36 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर के रीजनल पार्क के सामने स्थित IDA ग्राउंड पहुंच गए हैं।

यहां वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। उनके काफिले के कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में युवा और छात्र पहुंच चुके थे। खास तौर पर युवतियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह नजर आया।

कई युवतियां Gen-Z स्टाइल में तैयार होकर पहुंचीं, जबकि कुछ युवतियां हाथों में लाल गुलाब लेकर राहुल गांधी के स्वागत के लिए पहुंचीं।

छात्रों से सीधे संवाद का कार्यक्रम
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर छात्रों की बात सुने जाने की तैयारी है। कार्यक्रम को छात्रों के साथ सीधे संवाद के मंच के तौर पर आयोजित किया गया है।

50 हजार से ज्यादा लोगों के लिए भोजन की तैयारी
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए भोजन की भी व्यवस्था की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजन स्थल पर 50 हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया है।

मैदान में मंच, डोम, प्रवेश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। पुलिस की ओर से कार्यक्रम को लेकर 31 सुरक्षा शर्तें लागू की गई हैं, जिनमें प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण, निगरानी, मेडिकल सुविधा और आपातकालीन निकासी जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

आयोजन स्थल को लेकर भी रहा विवाद
राहुल गांधी के कार्यक्रम के आयोजन स्थल को लेकर पिछले दिनों प्रशासन और कांग्रेस के बीच विवाद भी सामने आया था।

IDA ने कार्यक्रम के लिए करीब 12 हजार वर्गमीटर जमीन अस्थायी लीज पर दी थी। इसके लिए कांग्रेस ने 10.08 लाख रुपये जमा किए थे। बाद में निर्धारित अवधि से पहले जमीन के एक हिस्से के इस्तेमाल को लेकर IDA ने करीब 4.03 लाख रुपये अतिरिक्त जमा कराने को कहा था।

अब राहुल गांधी के IDA ग्राउंड पहुंचने के साथ कार्यक्रम का मुख्य चरण शुरू हो गया है। मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर फिलहाल युवाओं की मौजूदगी और उत्साह लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट
Top News

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

about 7 hours ago
मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार
Top News

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

about 7 hours ago
खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

about 8 hours ago
शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
Top News

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

about 8 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

about 8 hours ago
दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम
Top News

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

about 9 hours ago
मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा
Top News

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

about 9 hours ago
टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज
Top News

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

about 9 hours ago
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद
Top News

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

about 9 hours ago
हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी
Top News

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

about 9 hours ago
जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
Top News

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

about 9 hours ago
वीडियो देखिये,  NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

about 9 hours ago
छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

about 10 hours ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

about 10 hours ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!