देखिए वीडियो: ‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान रीजनल पार्क के सामने स्थित भारत जोड़ो मैदान में स्टेज की व्यवस्था को लेकर आयोजकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। मंच के आसपास दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की सुरक्षा और मंच से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस अधिकारियों और आयोजन से जुड़े लोगों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान मामला गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से थीं कई शर्तें
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर इंदौर पुलिस ने आयोजकों के सामने 31 सुरक्षा शर्तें रखी थीं। इनमें मंच तक पहुंच, प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण, CCTV निगरानी, मेडिकल व्यवस्था और आपातकालीन निकासी जैसी व्यवस्थाएं शामिल थीं।
पुलिस ने इन शर्तों को राहुल गांधी की सुरक्षा और कार्यक्रम में भीड़ प्रबंधन से जोड़ते हुए आवश्यक बताया है। वहीं, कार्यक्रम से पहले कांग्रेस की ओर से कुछ शर्तों और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर आपत्ति भी जताई गई थी।
कार्यक्रम स्थल पर बढ़ती रही भीड़
हंगामे के दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा मौजूद थे। ‘छात्रों की गूंज’ के तहत राहुल गांधी शाम 5:30 बजे विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करने वाले हैं। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है।
मंच को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस और आयोजन से जुड़े लोगों ने व्यवस्थाओं को संभालने की कोशिश की। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी बनी रही।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!