देखिये वीडियो: दर्शन करने आई महिला ट्रेन से फिसली; प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फंसी, जवानों ने बचाई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
नागपंचमी और महाकाल दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच उज्जैन रेलवे स्टेशन पर RPF जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक 68 वर्षीय महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के कोच के बीच गिर गई। समय रहते RPF जवानों ने महिला को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरते और जवानों को तुरंत रेस्क्यू करते देखा जा सकता है।
चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा
मथुरा निवासी 68 वर्षीय कमला सैनी महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए उज्जैन आई थीं। सोमवार रात वह उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस में सवार होने जा रही थीं।
इसी दौरान जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म व कोच के बीच बने गैप में गिर गईं। महिला ट्रेन के साथ घिसटने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
RPF जवानों ने दिखाई बहादुरी
ड्यूटी पर तैनात RPF के सहायक उप निरीक्षक शिवसिंह बघेल और QRT के आरक्षक मोहन व शिवराम ने बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई की।
जवानों ने दौड़कर महिला को पकड़ लिया और ट्रेन के नीचे आने से पहले सुरक्षित बाहर खींच लिया। उनकी तत्परता से महिला की जान बच गई।
परिवार से बिछड़ गई थीं महिला
बताया जा रहा है कि कमला सैनी उज्जैन स्टेशन पर अपने परिवार से अलग हो गई थीं। उन्हें लगा कि उनके परिजन ट्रेन में बैठ चुके हैं, इसलिए वह भी उन्हें पकड़ने के लिए चलती ट्रेन में चढ़ने लगीं।
बाद में टिकट लेकर पहुंचे उनके बेटे राजकुमार को RPF जवानों ने उनकी मां को सुरक्षित सौंप दिया। परिजनों ने RPF जवानों की तत्परता और साहस की सराहना की। भीड़भाड़ वाले समय में RPF जवानों की सजगता से एक बुजुर्ग श्रद्धालु की जिंदगी बच गई।
संबंधित समाचार

मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग से कारोबार प्रभावित:रास्ता जल्द खोलने की मांग

रसीदें 2.46 करोड़ की बैंक में मिले सिर्फ 16.70 लाख:नगर निगम में 2.30 करोड़ का घोटाला

सुसाइड नोट के हस्ताक्षर पर उठे सवाल:4 आरोपी बरी; फॉरेंसिक रिपोर्ट में हस्ताक्षरों में अंतर

सब्जी व्यापारी से रुपए मांगे:पत्नी ने विरोध किया तो पीठ में मारा चाकू; एक आरोपी गिरफ्तार

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस मैदान में जाएगा यह थाना:इस त्योहार तक पूरी होगी शिफ्टिंग, पुरानी बिल्डिंग हटाकर काम को मिलेगी रफ्तार

वीडियो देखिए, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों हिरासत में; जंतर-मंतर पर आप नेताओं और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल:ज्ञानेश पर क्लेश

पूर्व सीएम के पिता की जमीन हड़पने की कोशिश:फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए कब्जे का आरोप; दो गिरफ्तार, लेखपाल समेत दो की तलाश

दूषित जलकांड के दौरान अस्पताल में महिला की मौत:गंभीर बीमार थी; चल रहा था इलाज

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!