दो देशों के बीच छिड़ी जंग: धमाकों से गूंजी राजधानी; आसमान में दिखा धुएं का गुबार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
पश्चिम एशिया में तनाव एक नए खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इजरायल ने ईरान के खिलाफ “प्रीवेंटीव अटैक” यानी एहतियाती सैन्य कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की है। शनिवार सुबह इजरायल के रक्षा मंत्री ने इस सैन्य ऑपरेशन की आधिकारिक पुष्टि की।
इजरायल में सायरन बजाए गए
इजरायली सेना ने संभावित जवाबी हमलों को देखते हुए देशभर में “प्रोएक्टिव अलर्ट” जारी कर दिया है। इसके तहत पूरे इजरायल में सायरन बजाए गए, ताकि नागरिक समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें। आशंका जताई जा रही है कि ईरान की ओर से मिसाइल या ड्रोन हमले हो सकते हैं।
तेहरान में गूंजे धमाके
इसी बीच ईरान की राजधानी तेहरान से कई जोरदार धमाकों की खबरें सामने आई हैं। ईरानी मीडिया और स्थानीय चश्मदीदों के मुताबिक, शहर के मध्य इलाकों में कम से कम तीन विस्फोटों की आवाज सुनी गई।
हालांकि, ईरान सरकार की ओर से अब तक न तो हमले की आधिकारिक पुष्टि की गई है और न ही किसी नुकसान की जानकारी साझा की गई है।
परमाणु वार्ता के बीच सैन्य कार्रवाई
यह घटनाक्रम ऐसे वक्त सामने आया है, जब ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत जारी है। गुरुवार को जिनेवा में दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई थी, जबकि आज एक और दौर प्रस्तावित था।
ऐसे में इजरायल की सैन्य कार्रवाई ने कूटनीतिक प्रयासों की दिशा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ट्रंप के बयान और अमेरिकी कदम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले ईरान को “बहुत कठिन” और “बेहद खतरनाक” करार दे चुके हैं। वहीं अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने बढ़ते सुरक्षा खतरे का हवाला देते हुए शुक्रवार को इजरायल से गैर-जरूरी दूतावास कर्मियों को हटाने की अनुमति दे दी थी।
बढ़ता वैश्विक तनाव
पहले से ही अस्थिर पश्चिम एशिया में इजरायल की इस कार्रवाई और तेहरान में धमाकों की खबरों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। अब पूरी दुनिया की नजर ईरान की संभावित प्रतिक्रिया और आगे की कूटनीतिक व सैन्य रणनीति पर टिकी हुई है।
संबंधित समाचार

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!