निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी: महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली इलाके में गुरुवार शाम निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा हो गया। निर्माण के दौरान अचानक दीवार का एक हिस्सा गिर गया।
हादसे में वहां काम कर रही महिला मजदूर सावित्री बाई की मौत हो गई, जबकि उसका देवर दिनेश घायल हो गया।
बताया गया है कि महिला का परिवार बिल्डिंग के पास ही रहकर निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अचानक गिरा दीवार का हिस्सा
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, बायपास स्थित बिचौली इलाके में एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार को सावित्री बाई, उसका पति देवल सिंह, देवर दिनेश और अन्य मजदूर काम कर रहे थे।
शाम के समय अचानक निर्माणाधीन दीवार का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। इसी दौरान दीवार के ऊपर बना सीमेंट का कॉलम सावित्री बाई के सिर पर जा गिरा।
हादसे में सावित्री गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका देवर दिनेश भी घायल हुआ।
MY अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद सावित्री बाई को तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दिनेश को भी अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रात में छुट्टी दे दी गई।
काम की तलाश में खरगोन से आया था परिवार
पुलिस के मुताबिक, सावित्री बाई मूल रूप से खरगोन के आसपास के क्षेत्र की रहने वाली थी। परिवार रोजगार की तलाश में इंदौर आया था और निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास ही रहकर मजदूरी कर रहा था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
ठेकेदार और मालिक से पूछताछ
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। निर्माणाधीन बिल्डिंग के ठेकेदार और मालिक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दीवार और सीमेंट कॉलम गिरने की वजह क्या थी और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
जांच के बाद हादसे की जिम्मेदारी और आगे की कार्रवाई तय होगी।
संबंधित समाचार

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!