60 फीट सड़क के खिलाफ उग्र विरोध, घर-दुकानों पर लहराए काले झंडे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर क्षेत्र स्थित चंदू वाला रोड पर मंगलवार को नगर निगम के सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा। प्रस्तावित 60 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण को अपनी आजीविका और आशियाने पर खतरा मानते हुए सैकड़ों रहवासियों और व्यापारियों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं। विरोध का सबसे मुखर स्वरूप तब दिखा जब लोगों ने अपने-अपने घरों और दुकानों के बाहर काले झंडे लगा दिए, जिससे पूरा इलाका प्रशासन की नीति के खिलाफ विरोध के रंग में डूबा नजर आया।
स्थानीय निवासी मोहम्मद हाजी याकूब ने इस कार्रवाई को पूरी तरह अनुचित बताते हुए कहा कि यह सड़क मास्टर प्लान का हिस्सा नहीं थी, फिर भी करीब 300 मकानों और दुकानों को चिन्हित कर उन्हें तोड़ने की तैयारी की जा रही है। रहवासियों का तर्क है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं और 40 फीट की सड़क बनाने के पक्ष में हैं, लेकिन निगम प्रशासन जबरन 60 फीट चौड़ीकरण कर सैकड़ों परिवारों का रोजगार छीनने की कोशिश कर रहा है। जनता द्वारा पेश किए गए हजारों दावों और आपत्तियों को दरकिनार किए जाने से स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रस्तावित भूमि पूजन को लेकर सुबह से ही चंदन नगर क्षेत्र में भारी गहमागहमी रही। पार्षद रफीक खान द्वारा कल रात किए गए बंद के आह्वान का व्यापक असर देखने को मिला और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के शटर नहीं खुले।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चंदन नगर चौराहे पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। क्षेत्र की जनता का स्पष्ट संदेश है जनहित की अनदेखी कर किए जाने वाले किसी भी निर्माण का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!