फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन: 152 व्यावसायिक भवन किए सील; सुरक्षा नियमों को लेकर नगर निगम हुआ सख्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यावसायिक भवनों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर संभावित अग्नि दुर्घटनाओं को लेकर बरती जा रही गंभीर लापरवाही के खिलाफ नगर निगम ने शिकंजा कसा है।
आयुक्त क्षितिज सिंघल के सख्त निर्देश पर निगम के फायर विभाग एवं भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा शहर के विभिन्न व्यावसायिक, शैक्षणिक एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ। शहर के व्यस्ततम इलाकों में स्थित जिन व्यावसायिक परिसरों में अग्नि सुरक्षा उपकरण गायब मिले या पूरी तरह बंद पड़े थे, उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए निगम प्रशासन ने अब तक कुल 152 भवनों को सील करने की कार्रवाई की है।
भवन अधिकारी एवं भवन निरीक्षकों की संयुक्त टीमों द्वारा शहर के सभी अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में की गई इस जांच में भारी कमियां पाई गईं। कई व्यावसायिक परिसरों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों में आग बुझाने के बुनियादी इंतजाम तक दुरुस्त नहीं थे, जबकि रोजाना वहां हजारों लोगों की आवाजाही होती है।
नियमों को ताक में रख संचालित हो रहे इन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों और संचालकों को पहले नोटिस जारी कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बावजूद सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त नहीं कराया गया। इस पर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन सभी 152 भवनों को सील कर दिया।
जोन-18 के अंतर्गत सत्याधि शर्मा क्लासेज और जोन-11 के तहत सिल्वर सांचोरा कॉन्क्शियल कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह सील कर दिया गया। इसके अलावा शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक हब में से एक जोन-7 के अंतर्गत स्थित PU3 कॉलोनी के भूखंड क्रमांक 12, सफायर हाइट्स भवन और भूखंड क्रमांक 15 टॉवर 61 में बड़े पैमाने पर तालाबंदी की गई। यहां नियमों का उल्लंघन कर चल रहे दर्जनों शोरूम, ऑफिस और संस्थानों को बंद कराया।
निगम की इस कार्रवाई के दायरे में महावीर स्पोर्ट्स, नैचुरल्स आइसक्रीम आउटलेट, स्नोबैरी, बॉम्बे डाइंग, स्पा 99, ला पियानो पिज्जा, जासूमा आनंदम मेस, येवले अमृततुल्य चाय, जयपुरी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नहलानी रियल एस्टेट और जियो रियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड जैसे संस्थान आए हैं।
इसके साथ ही सेंट्रल कॉलेज इंदौर, मार्सल्स, वस्कुलर कॉन्सेप्ट लिमिटेड, दीपक गुप्ता रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, द आरकेन स्पेस, पारस पॉलीफैब्रिकेटेड लिमिटेड, आईडीबीआई कैपिटल मार्केट सर्विसेज लिमिटेड, एरानिस ग्रुप, शगुन फार्मास्यूटिकल्स, वी क्रिएट, प्रकृति हर्बल प्रॉडक्ट्स, स्वास्तिक इंजीनियरिंग एंड आर्किटेक्चर, अपेक्स कॉरपोरेशन, ड्रीम स्पेस रियलिटी, यूरेका फॉक्स लिमिटेड, मयंक अग्रवाल एंड कंपनी, स्काई एरेना, श्री गोरैक टेक्नोलॉजीज प्रालि और स्टडी इन जैसी दुकानों, ऑफिसों और शैक्षणिक संस्थानों को अग्नि सुरक्षा उपकरण न होने के कारण सील किया गया।
संबंधित समाचार

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!