उफनती नदी पार कर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण: पुल नहीं होने से जान जोखिम में डालकर अंतिम यात्रा; मंत्री के गृह क्षेत्र का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इछावर।
मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया गांव में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को उफनती नदी पार करनी पड़ी।
श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए नदी पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने शव को कंधों पर उठाया और तेज बहाव के बीच नदी पार कराई। इस दौरान ग्रामीणों की जान भी खतरे में रही। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
शव कंधे पर उठाकर नदी पार की
गांव की एक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले जाना था, लेकिन रास्ते में नदी का पानी तेज बहाव के साथ उफन रहा था।
श्मशान घाट तक पहुंचने का दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने शव को कंधों पर उठाया और एक-दूसरे का सहारा लेते हुए नदी पार की। तेज बहाव के बीच यह सफर बेहद जोखिम भरा था। जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
बारिश में हर बार सामने आती है परेशानी
ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद श्मशान घाट तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। पुल या सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में नदी पार करनी पड़ती है।
यह समस्या सिर्फ अंतिम संस्कार तक सीमित नहीं है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों के आवागमन पर भी असर पड़ता है और रोजमर्रा के कामों के लिए आवाजाही मुश्किल हो जाती है।
मंत्री के गृह क्षेत्र में व्यवस्था पर सवाल
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इछावर विधानसभा क्षेत्र से करण सिंह वर्मा लंबे समय से विधायक हैं और वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री हैं।
ऐसे में उनके गृह क्षेत्र के गांव में श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए पुल जैसी बुनियादी सुविधा नहीं होने और ग्रामीणों को शव लेकर उफनती नदी पार करने की स्थिति सामने आने से सरकारी विकास और ग्रामीण सुविधाओं के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग- नदी पर बने स्थायी पुल
ग्रामीणों का कहना है कि नदी पर स्थायी पुल बनने से न केवल अंतिम यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी खत्म होगी, बल्कि बारिश के मौसम में गांव के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा भी मिल सकेगी।
फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल और श्मशान घाट तक सुरक्षित पहुंच जैसी बुनियादी सुविधाओं की जरूरत को सामने ला दिया है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!