खुली जेल में वीडियोबाजी से हड़कंप: युवक ने खलनायक फिल्म के गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली
KHULASA FIRST
संवाददाता
सेंट्रल जेल अधीक्षक ने दिए जांच और कार्रवाई के आदेश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर वायरल एक रील ने इंदौर जेल विभाग में हड़कंप मचा दिया है। जिला जेल परिसर में स्थित खुली जेल में एक युवक ने फिल्मी स्टाइल में वीडियो शूट कराया और उसकी फिल्मी डायलॉग के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले में सेंट्रल जेल अधीक्षक ने जिला जेल अधीक्षक को जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार रील में एक युवक फिल्मी अंदाज में जेल के मुख्य द्वार से बाहर निकलते दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड में संजय दत्त की फिल्म खलनायक का डायलॉग और संगीत बज रहा है, जिसमें वह खुद को अपराधी (बल्लू) के रूप में पेश करता दिखाई दे रहा है।
रील में लिखा है कि बल्लू सरकार की जेल से बाहर आ गया है। इसमें उसने जेल के दरवाजे से निकलते हुए हाथ हिलाकर ऐसा प्रदर्शन भी किया, जैसे उसने बाहर खड़ी भारी भीड़ का आभार जताया हो।
जानकारी के अनुसार जेल अति संवेदनशील क्षेत्र होने से यहां बिना अनुमति फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। ऐसे में युवक का जेल के गेट तक पहुंचना और वहां से बाहर निकलते हुए फिल्मी अंदाज में रील शूट करने से सवाल उठ रहे हैं। बड़ी बात यह कि उसे ऐसा करते किसी प्रहरी ने रोका-टोका तक नहीं।
यहां तक कि युवक ने बंदियों से मिलने आने वाले उनके परिजन के वेटिंग रूम में भी फोटो शूट कराया, जिसमें जिला जेल का मुख्य दरवाजा और दीवार नजर आ रही है। इसमें युवक ने डायलॉग लगाया है कि कोई हमें परेशान करेगा, वह किसी भी लेवल का आदमी हो, किसी को भी मार देंगे।
मामले में जिला जेल अधीक्षक जवाहर मंडलोई को उनके मोबाइल नंबर पर फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, मामले में सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने सुबह ही जिला जेल अधीक्षक को जांच रिपोर्ट देने और कार्रवाई को कहा है।
संबंधित समाचार

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!