खबर
Top News

विहिप-बजरंग दल का पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन: होली-रंगपंचमी पर संस्कृति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 फ़रवरी 2026, 3:06 pm
शेयर करें:
विहिप-बजरंग दल का पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होली और रंगपंचमी जैसे पारंपरिक पर्वों को लेकर हमेशा की तरह इस बार भी हिंदूवादी सड़क पर उतर आए हैं। कल पुलिस मुख्यालय पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हिंदू उत्सवों के नाम पर अश्लीलता, नशाखोरी और अव्यवस्था फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे, वरना संगठन मैदान में उतरेगा।

हिंदूवादियों ने कहा कि बीते वर्षों में फार्म हाउस, क्लब, होटल और रिसॉर्ट में होली व रंगपंचमी के नाम पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें शराब, मादक पदार्थ और अभद्रता खुलकर परोसी गई। संगठन का कहना है कि इससे शहर की सांस्कृतिक पहचान धूमिल होने के साथ ही पर्व की गरिमा भी प्रभावित होती है।

विहिप के प्रचार-प्रसार प्रमुख देवा शर्मा ने कहा त्योहार आस्था और परंपरा के प्रतीक हैं, लेकिन कुछ लोग इन्हें “इवेंट कल्चर’ में बदलकर व्यवसायिक और भोगवादी रूप दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि होली या अन्य धार्मिक आयोजनों के नाम पर होने वाले कार्यक्रमों में शराब, नशा और मांसाहार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगे।

फार्म हाउस, क्लब, होटल और रिसॉर्ट्स में होने वाले आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य की जाए। आयोजकों को प्रतिभागियों के पहचान-पत्रों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखना होगा और पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकॉडिंग भी संरक्षित करनी होगी।

क्षमता से अधिक भीड़ जुटाने, धूम्रपान की अनुमति देने या केमिकल युक्त रंगों के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

नशे में पकड़ाए चालकों के वाहन 48 घंटे बाद ही छोड़ें: संगठन ने दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार और चलती गाड़ियों पर होली खेलने पर विशेष अभियान चलाने की बात कही है।

यह मांग भी रखी कि नशे में पकड़े गए चालकों के वाहन कम से कम 48 घंटे बाद ही छोड़े जाएं। रंगपंचमी की पारंपरिक गेर के दौरान चाक-चौबंद पुलिस बंदोबस्त, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गई है।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 8 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 8 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 8 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 8 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 9 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 9 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 9 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 9 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 9 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 9 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 10 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 10 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 10 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 10 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 10 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 10 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!