दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन: हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
भारतीय टेलीविजन के चर्चित क्राइम शो ‘CID’ और हॉरर शो ‘आहट’ के निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह (बीपी सिंह) का निधन हो गया है।
फिल्ममेकर अशोक पंडित के मुताबिक, बीपी सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई।
सुबह आया था हार्ट अटैक
टेलीविजन और सिने आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) से जुड़े वरिष्ठ अभिनेता अमित बहल ने भी उनके निधन की पुष्टि की है।
उनके जाने की खबर से टीवी और फिल्म जगत में शोक की लहर है।
अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए बताया कि बीपी सिंह को मंगलवार सुबह हार्ट अटैक आया था।
उन्होंने जानकारी दी कि बीपी सिंह का अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को किया जाएगा। अंतिम संस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी बाद में साझा किए जाने की बात कही गई है।
अमित बहल बोले- मेरे लिए पिता समान थे बीपी सिंह
अभिनेता अमित बहल ने बीपी सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया।
उन्होंने बताया कि उनके करियर की शुरुआत करीब 1995 में बीपी सिंह के साथ हुई थी।
आहट और CID जैसे धारावाहिकों के जरिए दोनों का रिश्ता करीब तीन दशक तक बना रहा।
अमित बहल के अनुसार, बीपी सिंह तकनीकी रूप से बेहद दक्ष और गहरी जानकारी रखने वाले व्यक्ति थे।
उनका व्यवहार कभी-कभी सख्त लगता था, लेकिन वे जरूरत के समय मदद करने वाले और अच्छे इंसान थे। बहल ने उन्हें अपने लिए परिवार और पिता समान बताया।
निजी जिंदगी के सदमों से जूझ रहे थे
अमित बहल के मुताबिक, बीपी सिंह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे।
उन्होंने यह भी बताया कि बीपी सिंह अपने बेटे सलिल सिंह के निधन से गहरे सदमे में थे।
इस व्यक्तिगत दुख के बाद उनके करीबी कारोबारी सहयोगी और फायरवर्क्स प्रोडक्शंस के सह-संस्थापक प्रदीप उप्पोर का भी निधन हो गया था।
बहल के अनुसार, इन घटनाओं का बीपी सिंह पर गहरा असर पड़ा था। हालांकि, उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
CID ने भारतीय टीवी पर बनाया अलग मुकाम
बीपी सिंह को भारतीय टेलीविजन पर क्राइम-थ्रिलर और हॉरर कार्यक्रमों को लोकप्रिय बनाने वाले प्रमुख निर्माताओं में गिना जाता है।
उनके प्रोडक्शन हाउस फायरवर्क्स प्रोडक्शंस के बैनर तले बने CID ने लंबे समय तक दर्शकों के बीच लोकप्रियता बनाए रखी।
शो ने दो दशक से अधिक समय तक टीवी पर अपनी पहचान कायम रखी और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई।
आहट ने हॉरर शो को दी नई पहचान
बीपी सिंह का दूसरा चर्चित शो आहट 1990 के दशक में दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ।
रहस्य और डर से भरी कहानियों के जरिए इस धारावाहिक ने भारतीय टेलीविजन पर हॉरर शैली को नई पहचान दी।
बीपी सिंह के निधन से उस दौर के टीवी दर्शकों और उनके साथ काम कर चुके कलाकारों ने एक ऐसे निर्माता-निर्देशक को खो दिया है, जिनके कार्यक्रमों ने भारतीय टेलीविजन की लोकप्रिय संस्कृति पर लंबे समय तक असर छोड़ा।
संबंधित समाचार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!