नो-पार्किंग में खड़े वाहन लॉक: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों पर हुई कार्रवाई; जेल रोड पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्त बाजारों में जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने जेल रोड क्षेत्र में सख्त अभियान चलाया। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाए गए, जबकि ई-चालान कैमरों से बचने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले चालकों पर भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक एसीपी हिंदू सिंह मुवेल के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य बाजार क्षेत्र में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई में नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को चिन्हित कर तत्काल व्हील लॉक लगाए गए।
जिन वाहन चालकों ने मौके पर जुर्माना अदा नहीं किया, उनके वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाकर विधि अनुसार कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान सामने आया कि कई वाहन चालक ई-चालान कैमरों से बचने के लिए नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करते पाए गए। किसी ने नंबर पर टेप चिपकाया था, तो किसी ने मिट्टी लगाकर नंबर छुपा दिया।
कुछ वाहनों की नंबर प्लेट मोड़ दी गई थी ताकि कैमरे में स्पष्ट तस्वीर न आये और हरकतबाज वाहन चालक पुलिस की ई चालान कार्रवाई से बच सके। लेकिन यातायात पुलिस की पैनी नजर के आगे चालबाजों की चालाकी धरी के धरी रह गई। नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले कुल 15 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और चालकों को सख्त चेतावनी दी गई।
एयरपोर्ट के बाहर भी कार्रवाई
इधर एयरपोर्ट क्षेत्र में भी नो-पार्किंग में खड़ी कारों पर भी सख्ती दिखाई दी। यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे और उल्लंघन न करने की हिदायत दी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और नंबर प्लेट से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें। नियमों का पालन ही सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था की कुंजी है।
संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!