खबर
Top News

वंदे मातरम् विवाद: महापौर पुष्यमित्र भार्गव और शेख अलीम की डील का नतीजा

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अप्रैल 2026, 5:55 pm
512 views
शेयर करें:
वंदे मातरम् विवाद

बयानों के बाद एफआईआर की उलटी गिनती हुई शुरू

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के बजट सत्र में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम का वंदे मातरम् को लेकर किया गया विवाद पूर्व नियोजित था? पूरे घटनाक्रम को गौर से देखें तो समझ सकते हैं विवाद जान-बूझकर खड़ा किया गया।

फौजिया तीन साल से परिषद की बैठक में आ रही हैं लेकिन पहले कभी वंदे मातरम् गाने से इंकार नहीं किया न कोई तीखा बयान दिया। दरअसल, दोबारा नेता प्रतिपक्ष बनना चाहती थीं। जब चिंटू चौकसे को ये पद सौंप दिया गया तो उन्हें नीचा दिखाने का मौका देख रही थीं।

इस घटनाक्रम में कल नई बातें सामने आईं। चिंटू चौकसे के खासमखास पार्षद राजू भदौरिया ने खुला आरोप लगाया फौजिया के पति शेख अलीम की महापौर पुष्यमित्र भार्गव से डील हुई थी।

इसमें फौजिया द्वारा वंदे मातरम् गाने से इनकार करना और तीखा बयान देना शामिल था। तय हुआ था भाजपा इसे मुद्दा बनाएगी ताकि इसकी आड़ में न भागीरथपुरा पर चर्चा हो न बजट प्रस्तावों पर।

सब कुछ बेरोकटोक पास हो जाए। ऐसा हुआ भी। पार्षद राजू भदौरिया का तो यहां तक कहना है शेख अलीम स्टेट बार काउंसिल का चुनाव लडऩा चाहते हैं और इस विवाद की आड़ में वोट कबाडऩा चाहते हैं, इसलिए डील की।

फौजिया पहले वंदे मातरम् गाती रहीं हैं। इसी बार क्यों मना किया? साफ है कोई न कोई डील तो हुई है। नहीं भी गाया था तो सम्मान में खड़ी जरूर रही थीं। ऐसा इस बार भी हो सकता था लेकिन गाने से इनकार कर व तीखा बयान देकर भाजपा को मुद्दा दे दिया और बैठक के रंग में भंग हो गया।

वे देर से आई तो सुरेश कुरवाड़े ने पूछा क्या आप वंदे मातरम् नहीं गाना चाहती थीं? इस पर फौजिया चाहतीं तो मना कर देतीं लेकिन ऐसा न कहकर तीखा बयान दिया गाना अनिवार्य नहीं है। कोई जबर्दती नहीं गवा सकता।

पार्टी जल्द लेगी निर्णय: पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कल भोपाल में संकेत दिया फौजिया और उनका समर्थन करने वाली रूबीना पर कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का महत्व किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है। पार्टी जल्दी निर्णय लेगी।

कांग्रेस पार्षद दो गुट में बंटे
कहा जा रहा है कांग्रेस के 19 पार्षद दो गुट में बंट गए हैं। एक चिंटू चौकसे समर्थक तो दूसरे विरोधी। विरोधियों का नेतृत्व फौजिया कर रही हैं। चाहती हैं जब चिंटू शहर कांग्रेस अध्यक्ष हैं तो नेता प्रतिपक्ष क्यों रहें? ये भी खबर है 13 मई 2023 को स्वच्छता सर्वेक्षण के मुद्दे पर महापौर द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष शेख अलीम भिड़ गए थे।

कांग्रेस पार्षद बाहर परिसर में खड़े थे, तब अलीम ने चौकसे से कहा था पार्षदों का ध्यान रखा करो, वे नाराज हो रहे हैं। इस पर चौकसे भडक़ गए थे और कहा था तुम कौन होते हो, मुझे ज्ञान देने वाले। हाथापाई की नौबत आ गई थी तो पार्षद पति रफीक खान, दीपू यादव ने चिंटू चौकसे को एक तरफ ले जाकर समझाया था।

पार्षद फौजिया शेख का मुंह काला करने पर 51 हजार रु. का इनाम
नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर उपजा विवाद गहरा गया है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया ने कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोशल मीडिया पर एक घोषणा की है।

हार्डिया ने पोस्ट के माध्यम से सार्वजनिक रूप से ऐलान किया कि जो कोई भी पार्षद फौजिया शेख का मुंह काला करेगा, उसे संगठन की ओर से 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विवाद की मुख्य वजह नगर निगम के सदन में ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान पार्षद द्वारा अपनाए गए रुख को बताया जा रहा है। हार्डिया ने आरोप लगाया है कि पार्षद ने राष्ट्रगीत का अपमान किया है।

इसी के विरोध स्वरूप उन्होंने यह इनाम घोषित किया है। इस घोषणा में विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि यदि किसी ‘मातृशक्ति’ यानी महिला द्वारा पार्षद का मुंह काला किया जाता है, तो उन्हें तुरंत 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भेंट की जाएगी।

हिंदू संगठन के पदाधिकारी द्वारा सरेआम दी गई इस चुनौती के बाद पुलिस और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज कर दी है। फिलहाल यह विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है।

‘राष्ट्रगीत अपमान’ से गरमाई सियासत, पुलिस की जांच शुरू
निगम के बजट सत्र के दौरान ‘राष्ट्रगीत अपमान’ नहीं गाने को लेकर उपजा विवाद जहां राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं अब ये सीधे कानूनी शिकंजे की ओर बढ़ चुका है। मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए सभापति और पार्षदों के बयान दर्ज कर लिए हैं, वहीं परिषद हॉल का डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त कर लिया गया है। साफ संकेत हैं कि किसी भी वक्त एफआईआर दर्ज हो सकती है, जिससे आरोपी महिला कांग्रेस पार्षदों की मुश्किलें और बढ़ना तय है।

उल्लेखनीय है कि 8 अपै्रल को इंदौर नगर निगम परिषद की बैठक के समापन के दौरान ‘राष्ट्रगीत अपमान’ गाने को लेकर विवाद हो गया। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल ने राष्ट्रगीत गाने से इनकार कर दिया था। मामले में हंगामे के बाद पुलिस तक शिकायत पहुंची थी।

कल एमजी रोड पुलिस ने सभापति मुन्नालाल यादव, पार्षद सुरेश कुरवाड़े और कमल वाघेला एमजी रोड थाने पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस अब वीडियो फुटेज और बयानों के आधार पर कानूनी राय ले रही है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रगीत के अपमान और सदन में धमकी जैसे आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है, जिसके चलते मामला सीधे आपराधिक केस में बदल सकता है।

वहीं, इस पूरे विवाद ने सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। वहीं हिंदूवादी सुमित हार्डिया ने विवादित पार्षद का मुंह काला करने वाले को 51 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा कर माहौल को और उग्र बना दिया है।

कुल मिलाकर वंदे मातरम विवाद अब केवल राजनीतिक खींचतान तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि कानूनी कार्रवाई राजनीतिक टकराव और संगठनात्मक संकट का बड़ा मुद्दा बन चुका है। आने वाले दिनों में यह मामला और गरमाने के संकेत दे रहा है।

महिला पार्षदों के पुतलों को जूते मारकर जलाया
नगर निगम में कांग्रेस की महिला पार्षदों रुबीना खान, फौजिया शेख अलीम द्वारा वंदे मातरम् नहीं गाने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा पार्षदों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया।

महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत,भाजपा नेता शैलेंद्र महाजन ने बताया कि पिछले दिनों निगम में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी मानसिकता की पार्षदों द्वारा वंदे मातरम् गाए जाने का विरोध किए पर वार्ड 49 में तिलक नगर मेन रोड पर पहले स्वच्छता अभियान चलाया, फिर जुलूस निकालकर पार्षदों के मुर्दाबाद के नारे लगाए।

दुर्गा मंदिर पर सामूहिक वंदे मातरम् का गान करने के बाद कांग्रेसी पार्षदों के पुतले को जूते मारकर जलाया। इस दौरान भाजपा नेता होलसराय सोनी, राजा कोठारी, दीपेश पालविया, तीरथपाल यादव, विश्वजीत चौहान, विक्रम शेखावत, पवन भार्गव, रमेश जैन, शीतल थोरात, अभिषेक सोनी, मुनेश सोनकर, प्रवीण जैन,लता कैथवास, अनिता जैन, रवि यादव, हर्ष जैन, केके गोयल, विकास गोयल आदि मौजूद थे।

केट चौराहा पर सामूहिक वंदे मातरम् गाया
वार्ड 79 अंतर्गत केट चौराहा क्षेत्र में वंदे मातरम् को लेकर उपजे विवाद के बीच विरोध स्वरूप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस महिला पार्षद द्वारा वंदे मातरम् पर आपत्ति जताने एवं गाने से इनकार करने के विरोध में नागरिकों ने एकजुट होकर केट चौराहा पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् किया।

इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए रुबीना खान, फौजिया शेख अलीम का पुतला दहन भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में वार्ड संयोजक मनोहर व्यास, मंडल प्रभारी प्रवीण विलायतकर, मंडल महामंत्री प्रदीप गहलोत, पार्षद लक्ष्मी संजय वर्मा, वार्ड संयोजक मनोहर व्यास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा घनश्याम पोरवाल, दीवान सिंह लोधी, डिंपल शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा
शहर के वार्ड 44 में वंदे मातरम् का अपमान करने पर जिहादी विचारधारा रखने वाले कांग्रेस पार्षद रूबीना खान, फौजिया शेख अलीम का पुतला दहन कर वंदे मातरम् गाया गया।

इस अवसर पार्षद निशा रुपेश देवलिया, मंडल प्रभारी देवेश जाजोरिया, मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह चौहान, बुलबुल वर्मा, गीता राजपूत, बंटी गुप्ता, यशपाल ठाकुर उमेश शर्मा एवं वार्ड के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

फर्जी एनओसी बनाने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार
Top News

फर्जी एनओसी बनाने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार:आईडीए का जाली अनापत्ति प्रमाण-पत्र टीएंडसीपी में किया था पेश

12 minutes ago
धर्मनगरी में बनेगा प्रदेश का पहला यूनिवर्सिटी कैंपस आयुष अस्पताल
Top News

धर्मनगरी में बनेगा प्रदेश का पहला यूनिवर्सिटी कैंपस आयुष अस्पताल:इतने बिस्तरों की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी; इसमें भी होगा उपयोग

24 minutes ago
लव जिहाद
Top News

लव जिहाद:बजरंग दल का फर्जी कार्यकर्ता बन मुस्लिम ने हिंदू लड़की को फंसाया; विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

about 1 hour ago
चर्चित केस में नया मोड़
Top News

चर्चित केस में नया मोड़:एसपी ऑफिस पहुंची युवती बोली; सारे आरोप झूठे, राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा

about 1 hour ago
आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में
Top News

आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में:लत पूरी करने और जल्दी अमीर बनने के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 2 hours ago
इस देश में बड़ा हादसा
Top News

इस देश में बड़ा हादसा:टूरिस्ट स्पीडबोट पलटी; इतने भारतीय पर्यटकों की मौत, कई लोगों को बचाया

about 2 hours ago
पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका
Top News

पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका:आधी हुई पार्किंग फीस से नहीं लगी बोली; अब इस दिन होगी नीलामी

about 2 hours ago
विधवा से गैंगरेप
Top News

विधवा से गैंगरेप:डकैती के इरादे से घुसे इतने हथियारबंद बदमाश; विरोध करने पर महिला से दरिंदगी

about 2 hours ago
लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा
Top News

लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा:जमानत पर जेल से बाहर आते ही डराने लगा सोहेल

about 2 hours ago
डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी
Top News

डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी:पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

about 2 hours ago
जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव
Top News

जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव:पत्नी-बच्चों समेत इतने की हत्या; फिर पीड़िता और उसके परिवार को बनाया निशाना

about 3 hours ago
एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे
Top News

एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे:मंदसौर से दबोचे गए; 10-10 हजार रुपए का था इनाम

about 3 hours ago
दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें
Top News

दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें:ड्रग्स की डर्टी पार्टी को लेकर महिला मित्र ने किया सनसनीखेज खुलासा

about 3 hours ago
एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या
Top News

एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या:सहयोगियों से बोले चंपत राय

about 3 hours ago
फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Top News

फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:इस दल के पूर्व नेता समेत दो आरोपी दबोचे

about 3 hours ago
शिव भक्ति का सैलाब
Top News

शिव भक्ति का सैलाब:अमरनाथ यात्रा-2026

about 3 hours ago
परीक्षा में हिजाब
Top News

परीक्षा में हिजाब:पगड़ी और कलावा की होगी जांच; उतरवाया नहीं जाएगा,जूते-मोजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश

about 3 hours ago
उपचुनाव पर सियासत तेज
Top News

उपचुनाव पर सियासत तेज:कौन बोला-भाजपा की अंदरूनी आग से प्रदेश नहीं जलना चाहिए

about 4 hours ago
ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब
Top News

ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब:युवती के बयान से बढ़ीं मुश्किलें; शोषण और ड्रग्स सप्लाई के आरोपों की जांच तेज

about 4 hours ago
हिना कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन फूटी
Top News

हिना कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन फूटी:सड़कों पर बह रहा है गंदा पानी; मुख्य मार्ग पर जमा मल-मूत्र बना बड़ी मुसीबत, क्षेत्र में बीमारियों का बढ़ा खतरा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!