बारिश के बीच नाले में समाई वैन: तीन बच्चों समेत नौ की मौत; मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
जिले में सोमवार सुबह बारिश के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पचोर-सारंगपुर मार्ग पर पड़ाना कस्बे के पास तेज बहाव वाले झिरी नाले में एक ईको वैन बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई।
वाहन में सवार दो युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई, जिन्हें उपचार के लिए सारंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
तेज बहाव के बीच निर्माणाधीन पुल से गुजर रही थी वैन
हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। पड़ाना के पास झिरी नाले पर करीब 30 फीट लंबा पुल निर्माणाधीन है। सुबह हुई तेज बारिश के कारण नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। इसी दौरान ईको वैन वहां पहुंची और चालक ने तेज बहाव के बीच वाहन आगे बढ़ा दिया। कुछ ही दूरी पर पानी के तेज बहाव में वैन बह गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चालक को रोकने की कोशिश की थी। उसे आगे पानी भरा होने की जानकारी भी दी गई थी, लेकिन वाहन आगे ले जाया गया। सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग नहीं होने के कारण वैन नाले में जा गिरी।
क्रेन की मदद से नाले से निकाली वैन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अनुविभागीय अधिकारी रोहित बम्होरे और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अरविंद सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। राज्य आपदा आपातकालीन बल की टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ईको वैन को नाले से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी के मुताबिक, वाहन को बाहर निकालने के दौरान उसमें कोई व्यक्ति नहीं मिला। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शंकर सिंह, सागर बाई, रीनू, राजवीर, जसप्रीत, विशाल चौहान, पूजा, रिशिका और आनंद सिंह के रूप में हुई है।
इलाज के लिए जा रहे थे, रास्ते में काल बन गया नाला
हादसे में बचने वाले मुकेश और हुकुम सिंह ने बताया कि वे देवास जिले के सतवास क्षेत्र के धांसड़ गांव से अपनी रिश्तेदार को इलाज के लिए कनावड़ धाम ले जा रहे थे। रास्ते में झिरी नाले पर पानी का तेज बहाव देखकर ग्रामीणों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया था।
बताया गया कि करीब 15 मिनट तक वाहन वहीं रुका रहा। इसके बाद समय पर नहीं पहुंचने और अगले दिन फिर आने की परेशानी का हवाला देते हुए वाहन आगे ले जाने का निर्णय लिया गया। जैसे ही वैन पानी में उतरी, कुछ ही दूरी पर तेज बहाव उसे अपने साथ बहा ले गया।
निर्माणाधीन पुल पर लगाए गए थे मार्ग परिवर्तन के संकेतक
लोक निर्माण विभाग के अभियंता पीके शर्मा ने बताया कि संबंधित सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है और वाहन चालकों के लिए मार्ग परिवर्तन के संकेतक लगाए गए हैं। हादसे के समय सड़क का हिस्सा पानी में डूबा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा चालक को रोकने और पानी के तेज बहाव के बारे में चेतावनी देने की बात भी सामने आई है।
मुख्यमंत्री ने की चार-चार लाख रुपये की सहायता की घोषणा
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद हादसे की जिम्मेदारी तय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!