बच्चा चोरी की अफवाह पर हंगामा: महिला को घसीटते हुए थाने ले गए रहवासी
KHULASA FIRST
संवाददाता

मनोरोगी निकली महिला, बच्ची को चॉकलेट दिलाने ले जा रही थी, पुलिस ने लगाई फटकार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम बच्चा चोरी की अफवाह ने अचानक माहौल गरमा दिया। अर्जुनपुरा मल्टी के रहवासियों ने एक महिला को बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया और भारी संख्या में उसे लेकर छत्रीपुरा थाने पहुंच गए।
रास्ते भर हंगामा होता रहा और देखने वालों की भीड़ लग गई। हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि महिला मनोरोगी है और बच्ची को चॉकलेट दिलाने के लिए किराना दुकान ले जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक कलेक्टर क्षेत्र निवासी एक महिला अर्जुनपुरा क्षेत्र में चल रहे एक भंडारे में आई थी। इसी दौरान उसने मल्टी के पास खेल रही एक बच्ची को चॉकलेट दी। बच्ची ने और चॉकलेट की मांग की तो महिला उसे दिलाने के लिए पास की दुकान की ओर ले जाने लगी।
यह देख कुछ रहवासियों को शक हुआ और उन्होंने महिला को रोक लिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए महिला को पकड़ लिया गया। आक्रोशित लोग महिला को पैदल ही थाने तक ले गए। इस दौरान इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और अफवाह का माहौल बन गया।
पुलिस ने तत्काल महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह कलेक्टर क्षेत्र में रहती है और एक आईपीएस परिवार से संबंध रखती है। महिला अविवाहित बताई गई है।
रहवासियों को दी सख्त समझाइश
जब सच्चाई सामने आई तो छत्रीपुरा थाना पुलिस की महिला अधिकारी के नेतृत्व में टीम अर्जुनपुरा मल्टी पहुंची। वहां मोहल्ला समिति की बैठक कर रहवासियों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में पहले पुलिस को सूचना दें, न कि अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ें। बिना पुष्टि किसी पर गंभीर आरोप लगाना और सार्वजनिक रूप से हंगामा करना कानूनन गलत है। टीम ने बच्ची के परिवार से भी चर्चा कर स्थिति स्पष्ट की।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!