छात्र हित के नाम पर बवाल: प्रतिष्ठित कॉलेज में किस संगठन ने किया प्रदर्शन; फैकल्टी से मारपीट, तोड़फोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक्रोपोलिस कॉलेज में बुधवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया।
बहस के बाद हिंसक झड़प
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और फैकल्टी के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
फैकल्टी से मारपीट का आरोप
आरोप है कि गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में एक फैकल्टी के साथ मारपीट की। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ भी की गई। एक कार्यकर्ता कांच का टुकड़ा लगने से घायल हो गया।
एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता कॉलेज में घुसे
सूत्रों के मुताबिक एक दर्जन से ज्यादा ABVP कार्यकर्ता छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर गाड़ियां लेकर कॉलेज में घुसे फिर कॉलेज प्रबंधन से बातचीत करने के लिए उनके केबिन में घुस गए।
किसी बात को लेकर विवाद
इसी दौरान फैकल्टी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर कार्यकर्ता उग्र हो गए और कॉलेज में हंगामा शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन में ABVP कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज के दर्जनों छात्र भी शामिल हो गए।
बस पर चढ़कर नारेबाजी
कार्यकर्ता बस पर चढ़कर नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। कॉलेज प्रशासन की ओर से भी संबंधित पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
एक दिन पहले चलाया था मैसेज
बताया जा रहा है कि एबीवीपी कार्यकर्ता कौशल यादव , देवेश गुर्जर कॉलेज पहुंचे थे। जिन्होंने एक दिन पहले ही कॉलेज में आंदोलन करने के लिए मैसेज चला दिया था।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!