खबर
Top News

कथा समापन कार्यक्रम में हंगामा: महिलाओं से बदसलूकी के आरोप; कथावाचक पहले से दुष्कर्म के आरोपों में है घिरे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 फ़रवरी 2026, 1:42 pm
शेयर करें:
कथा समापन कार्यक्रम में हंगामा

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
हीरापुर बेका गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन (15 फरवरी) के दिन विवाद खड़ा हो गया। कथावाचक उत्तम स्वामी के कार्यक्रम में महिलाओं से बदसलूकी और मंच से पानी फेंकने के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

समापन कार्यक्रम में बढ़ी भीड़
जानकारी के मुताबिक, 9 से 15 फरवरी तक गांव में कथा का आयोजन हुआ। रविवार को समापन के दौरान मंच के पास अचानक भीड़ बढ़ गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग महिलाओं को धक्का देते और मंच की ओर से पानी फेंकते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद उपस्थित महिलाओं ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

मैं आयोजक नहीं-विधायक
कार्यक्रम से जुड़े स्थानीय विधायक नीरज सिंह ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि वे आयोजक नहीं हैं और उनका कार्यक्रम संचालन से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।

सरपंच की सफाई
गांव के सरपंच सौरभ पटेल ने कहा कि मंच के पास बच्चों और श्रद्धालुओं की भीड़ अचानक बढ़ गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को पीछे करने के लिए पानी डाला गया, ताकि कोई अनहोनी न हो। उनका कहना है कि स्थिति नियंत्रित नहीं होती तो हादसा हो सकता था।

पहले से दुष्कर्म आरोपों में घिरे
उत्तम स्वामी पर राजस्थान निवासी एक युवती ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि नाबालिग अवस्था से ही धर्म की आड़ में उसका यौन शोषण किया गया। उसने 12 फरवरी को दिल्ली पुलिस आयुक्त को ई-मेल के जरिए सुरक्षा की मांग की है।

युवती का आरोप है कि शिकायत की भनक लगने के बाद उसे धमकियां मिल रही हैं और समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने दावा किया है कि उसके पास आरोपों से जुड़े साक्ष्य हैं और वह विधिक कार्रवाई चाहती है। साथ ही साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका भी जताई है।

जांच जारी
स्थानीय स्तर पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू करने की बात कही है। प्रशासन वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर तथ्यों की पड़ताल कर रहा है।

संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

11 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

21 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

37 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

41 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 20 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!