कलेक्ट्रेट में बवाल: कांग्रेस विधायक और जनपद अध्यक्ष में तीखी नोकझोंक; किसने कहा- स्मार्ट सिटी ने शहर का नाश कर दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर आयोजित बैठक हंगामे में बदल गई। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील की फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत से तीखी बहस हो गई।
दोनों पक्षों के बीच उंगली दिखाकर बहस हुई और मामला 10 मिनट तक गरमाया रहा। इस दौरान भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने भी स्मार्ट सिटी परियोजना पर सवाल उठाते हुए कहा-'स्मार्ट सिटी ने भोपाल का नाश कर दिया है।'
अंगुली दिखाकर हुई बहस, 'औकात में रहो' तक पहुंची बात
बैठक में मास्टर प्लान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद अपनी बात रख रहे थे। इसी बीच फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने बीच में हस्तक्षेप किया।
इस पर मसूद नाराज हो गए और कहा, ' तुम बनाओगे क्या... तुम क्या हो? अब हमें सिखाओगे? यह कैसा मास्टर प्लान है? हम सांसद जी से बात कर रहे हैं।'
जवाब में प्रमोद सिंह राजपूत ने भी उंगली दिखाते हुए कहा, 'औकात में रहकर बात करो। तेज आवाज में बोलने से कुछ नहीं होगा।' दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक तीखी बहस होती रही, जिससे बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मसूद बोले- यह तरीका ठीक नहीं
विवाद बढ़ने पर आरिफ मसूद ने कहा कि वे सांसद से चर्चा कर रहे थे और बीच में टोकना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, 'भोपाल का मास्टर प्लान अगर इसी तरह रहेगा तो शहर का विकास नहीं होगा। हम सांसद जी का सम्मान करते हुए यहां आए हैं, लेकिन इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।'
भाजपा विधायक का स्मार्ट सिटी पर बड़ा हमला
बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना भी निशाने पर रही। भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि ' स्मार्ट सिटी ने भोपाल का नाश कर दिया। बड़ी-बड़ी इमारतें बना दी गईं, लेकिन उनमें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं।'
उन्होंने आरोप लगाया कि कई भवनों में लिफ्ट की समस्याएं हैं, कम्युनिटी हॉल नहीं बनाए गए और दशहरा मैदान की स्थिति भी खराब कर दी गई। उन्होंने सुझाव दिया कि स्मार्ट सिटी के बड़े व्यावसायिक प्लॉट छोटे किए जाएं, ताकि उनकी बिक्री बढ़े और परियोजना को राजस्व मिल सके।
सबनानी के समर्थन में आए आरिफ मसूद
राजनीतिक मतभेदों से इतर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'सबनानी जी वरिष्ठ नेता हैं। यदि वे समस्याएं उठा रहे हैं तो निश्चित रूप से वे गंभीर हैं। अधिकारियों को इनका शीघ्र समाधान करना चाहिए।'
महापौर ने भी उठाए सवाल
महापौर मालती राय ने स्मार्ट सिटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइट जैसी सामान्य समस्याएं भी समय पर हल नहीं हो पा रही हैं, जिससे आम नागरिक परेशान हैं।
वहीं स्मार्ट सिटी बोर्ड के चेयरमैन एवं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों की अलग से समीक्षा कर उनका समाधान कराया जाएगा।
सांसद आलोक शर्मा बोले- जल्द लागू होना चाहिए मास्टर प्लान
बैठक के बाद सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान का जल्द लागू होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मास्टर प्लान लागू कराने की मांग करेंगे।
उन्होंने बैठक में भोजपाल वेटलैंड प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव भी रखा। प्रस्ताव के अनुसार इसके अध्यक्ष संभागायुक्त होंगे, जबकि भोपाल और सीहोर के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ तथा जनप्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। साथ ही भोपाल को वेटलैंड सिटी घोषित करने की मांग भी की गई।
संबंधित समाचार

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!