केंद्रीय कृषि मंत्री बने दादा: घर में ‘लाड़ली लक्ष्मी’ ने लिया जन्म; खुशी से उछल पड़ीं मां
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। बुधवार को दिल्ली स्थित एम्स में उनके बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की पत्नी अमानत ने एक बेटी को जन्म दिया।
सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्ची के जन्म का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने लिखा “हमारे घर आज लाड़ली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बने, अमानत मां। कोकिला (साधना) अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋिद्धि चाचा-चाची बने। अनुपम जी नाना, रूचिता जी नानी और आर्यन मामा।”
पोती को देखकर भावुक हुईं साधना सिंह
वीडियो में दिखता है कि ऑपरेशन थियेटर से अस्पताल स्टाफ बच्ची को बाहर लाता है। मंत्री शिवराज की पत्नी साधना सिंह उत्साह में हाथों से इशारा कर बच्ची को पास बुलाती हैं। कार्तिकेय जब बेटी को गोद में लेते हैं, तो साधना सिंह खुशी से झूम उठती हैं और कहती हैं- “बिटिया… लाड़ली लक्ष्मी आई है।” इसके बाद वह अपनी समधन रूचिता बंसल को गले लगाकर खुशी साझा करती हैं।
बच्ची का नाम रखा गया ‘इला’
अस्पताल स्टाफ के पूछने पर कार्तिकेय चौहान ने कहा- “इला आई है।” इसके बाद साधना सिंह खुशी से उछल पड़ीं और मुस्कुराते हुए कहती हैं- “इला आ गई।”
गायत्री मंत्र का जाप करते दिखे शिवराज
पूरे समय मंत्री शिवराज सिंह चौहान गायत्री मंत्र का जाप करते नजर आए। पोती को पहली बार गोद में लेने के बाद उन्होंने उसे मंत्र सुनाया। कार्तिकेय ने भी बेटी को गोद में लेकर मंत्रों का उच्चारण किया।
जोधपुर में हुई थी शाही शादी
कार्तिकेय चौहान और अमानत की शादी 6 मार्च 2025 को राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। अमानत, देश की प्रसिद्ध फुटवियर कंपनी लिबर्टी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!