खबर
Top News

दो सगी बहनों के साथ रेप: मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर किया; गहने और नगदी लूटकर हुए फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 फ़रवरी 2026, 12:01 pm
शेयर करें:
दो सगी बहनों के साथ रेप

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के बिजौली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक विवाहिता और उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ उनके ही मौसेरे भाई और उसके दोस्त अमन खान ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

आभूषण भी लूट लिए
आरोपियों ने न केवल मर्यादा लांघी, बल्कि शादी का झांसा देकर बहनों से 40 हजार रुपये और चांदी के आभूषण भी लूट लिए।

मदद के बहाने घर में घुसे
घटना 26 सितंबर 2025 की है, जब दतिया निवासी 22 वर्षीय विवाहिता (जिसका पति अहमदाबाद में कार्यरत है) अपनी नाबालिग बहन के साथ शीतला माता मंदिर गई थी।

साजिश की शुरुआत
लौटते समय अंधेरा होने पर मौसेरा भाई और उसका दोस्त अमन खान उन्हें मिले। सुरक्षा का झांसा देकर वे बहनों को घर छोड़ने आए और रात अधिक होने का बहाना बनाकर वहीं रुक गए।

रात में दरिंदगी
रात के सन्नाटे में मौसेरे भाई ने विवाहिता के साथ और अमन खान ने नाबालिग बहन के साथ जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। अगली सुबह आरोपियों ने गिरगिट की तरह रंग बदला और शादी का नाटक रचा।

स्टेशन पर ठगी, और फरार
आरोपियों ने शादी करने और बाहर ले जाने की बात कहकर विवाहिता से 40,000 रुपए और चांदी की पायल ऐंठ ली। स्टेशन पर टिकट कटाने का बहाना बनाकर दोनों आरोपी पीड़ितों को वहीं छोड़कर चंपत हो गए।

4 महीने बाद टूटा खौफ का बांध
पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद जब वह मायके पहुंची, तो आरोपी ने वहां भी उसे जान से मारने की धमकी दी। लोक-लाज और डर के कारण दोनों बहनें चुप रहीं। लेकिन अंततः हिम्मत जुटाकर उन्होंने माता-पिता को आपबीती सुनाई और थाने पहुंचकर एफआईआर (FIR) दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई
बिजौली थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट और गैंगरेप की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया-
दो बहनों के साथ दो युवकों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही, शादी का झांसा देकर उनके जेवर और नकदी भी ऐंठी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 9 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 9 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 9 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 10 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 10 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 10 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 10 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 10 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 10 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 10 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 10 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 10 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 10 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 10 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 10 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 11 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 11 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 11 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!