दो सगे भाइयों की डूबने से दर्दनाक मौत: बड़े पापा के साथ नाव का कर रहे थे इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुधनी।
नर्मदा नदी के बाबरी घाट पर दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई, जब दोनों अपने बड़े पापा के साथ हरदा जिले के करताना लौटने के लिए नाव का इंतजार कर रहे थे।
बचाने गया बड़ा भाई भी डूबा
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान शुभम और विकास के रूप में हुई है। दोनों सीहोर जिले के बाबरी गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने बड़े पापा भीम सिंह यादवशी के साथ हरदा लौट रहे थे।
गहरे पानी में चला गया
बाबरी घाट पर नाव आने में देरी हो रही थी। इसी दौरान शुभम नदी में नहाने उतर गया, लेकिन वह अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया।
भाई को बचाने नदी में कूद पड़ा बड़ा भाई
जब शुभम काफी देर तक नजर नहीं आया, तो उसका बड़ा भाई विकास उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। नदी की गहराई ज्यादा होने के कारण वह भी डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को डूबते देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही भैरूंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों के शव बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए भैरूंदा सिविल अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। एक साथ दो बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!