खबर
Top News

रात्रि गश्त में तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल: आरोपी भी पुलिसकर्मी; थाने के सामने तेज रफ्तार कार का कहर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मई 2026, 5:04 pm
शेयर करें:
रात्रि गश्त में तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में कल देर रात एक सड़क हादसे में रात्रि गश्त पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा थाने के ठीक सामने हुआ। गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी भी पुलिस विभाग का ही कर्मचारी बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक घायल पुलिसकर्मियों के नाम प्रमोद त्यागी और भूरालाल जामली हैं। दोनों राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ हैं और घटना के समय रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पुलिसकर्मी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार भूरालाल जामली की हालत ज्यादा गंभीर है। हादसे में उनके पेट में सरिया घुस गया था, जिससे उनका पेट फट गया।

फिलहाल उनकी सर्जरी की गई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। वहीं प्रमोद त्यागी को भी गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आरोपी को हिरासत में लिया
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी विजय चौहान हैं, जो डीआरपी लाइन में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि वह तेज रफ्तार में कार एमपी 09 जेडएस 9848 चला रहा था और नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हो गई। घटना के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही जा रही है। घटना स्थल का मुआयना कर पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी वाहन चलाते समय नशे में तो नहीं था या उसने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों का खुलासा कर दिया है।

फिलहाल दोनों घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं पुलिस विभाग इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटा हुआ है।

संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 11 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 11 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 12 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 12 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 12 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 12 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 13 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 13 hours ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

about 13 hours ago
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

about 13 hours ago
सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई
Top News

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

about 13 hours ago
जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

about 13 hours ago
विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

about 13 hours ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

about 13 hours ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

about 13 hours ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

about 14 hours ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

about 14 hours ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!