खबर
Top News

बवाल के बाद अस्पताल में मिले दो विरोधी नेता: पथराव में हुए घायल; हिंसा को लेकर कही ये बात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 फ़रवरी 2026, 3:00 pm
शेयर करें:
बवाल के बाद अस्पताल में मिले दो विरोधी नेता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शनिवार को कांग्रेस दफ्तर गांधी भवन के बाहर हुए पथराव और बवाल के बाद रविवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो चर्चा का विषय बन गई है।

घायल नेताओं की मुलाकात
दरअसल, इस घटना में घायल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े और बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष बिंदु सिंह चौहान फिलहाल केयर सीएचएल अस्पताल में भर्ती हैं और दोनों की मुलाकात की तस्वीर सामने आई है।

वानखेड़े पहुंचे हालचाल जानने
शनिवार के घटनाक्रम में विपिन वानखेड़े के सिर पर पत्थर लगा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बिंदु चौहान के चेहरे पर पत्थर लगने से वे भी घायल हो गई थीं।

घटनाक्रम को लेकर बातचीत हुई
रविवार, 22 फरवरी की सुबह वानखेड़े अपने कक्ष 405 से बिंदु चौहान के कक्ष 320 में पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान दोनों के बीच पूरे घटनाक्रम को लेकर बातचीत भी हुई।

ऐसा नहीं होना था
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने घटना पर अफसोस जताया। वानखेड़े ने कहा कि इंदौर की अपनी छवि और संस्कार हैं, ऐसे घटनाक्रम नहीं होने चाहिए थे।

इस पर बिंदु चौहान ने भी सहमति जताते हुए कहा कि विचारों का विरोध अलग बात है, लेकिन पथराव और हिंसक विवाद उचित नहीं हैं। दोनों ने एक स्वर में कहा कि जो हुआ, वह गलत था।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
विपिन वानखेड़े ने इस मुलाकात की तस्वीर और संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि अस्पताल में बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष बिंदु सिंह चौहान से आत्मीय भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। यह हमारी पार्टी के संस्कार और इंदौर की संस्कृति का प्रतीक है।

इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला सहित बीजेपी के अन्य नेता भी बिंदु चौहान से मुलाकात करने पहुंचे।

दोनों पक्षों से दर्ज हुई एफआईआर
घटना के बाद बीजेपी की ओर से दर्ज एफआईआर में विपिन वानखेड़े को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं पंढरीनाथ थाने में कांग्रेस के आवेदन पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

कांग्रेस ने अपने आवेदन में बीजेपी के 32 नेताओं के नाम दिए हैं, जिनमें बिंदु सिंह चौहान का नाम भी शामिल है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच अस्पताल में हुई यह मुलाकात फिलहाल शहर की सियासत में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखी जा रही है।

संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 1 hour ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 1 hour ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 2 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 2 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 3 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 3 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 3 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 3 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 3 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 4 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 4 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 4 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 4 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 4 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 4 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 4 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 5 hours ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!