खबर
Top News

दो सड़क हादसों में दो की मौत: पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 11:18 am
शेयर करें:
दो सड़क हादसों में दो की मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शनिवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। खुडैल में 65 वर्षीय बुजुर्ग अपने छह साल के पोते के साथ मोपेड से घी लेने निकले थे।

तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी
इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, मांगलिया में बाइक से ढाबे पर खाना खाने निकले दो दोस्तों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई।

पोते के साथ घी लेने निकले थे बुजुर्ग
खुडैल पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सुखराम पुत्र कन्हैयाल व्यास, निवासी खुडैल के रूप में हुई है। शनिवार देर शाम वह अपने छह वर्षीय पोते वंश को साथ लेकर मोपेड से घर के पास दुकान पर घी लेने निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुखराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पीछे बैठा पोता वंश भी घायल हुआ, लेकिन उसे मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने सुखराम को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

खेती-किसानी करते थे सुखराम
सरपंच सुरेश के मुताबिक सुखराम के परिवार में तीन बेटे हैं और वे खेती-किसानी का काम करते थे। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ जांच शुरू करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आधी रात खाना खाने निकले दोस्तों की बाइक सड़क पर गिरी
दूसरा हादसा मांगलिया इलाके में शनिवार देर रात हुआ। शिप्रा पुलिस के मुताबिक हादसे में देवकुमार (35), निवासी ग्राम पोडाय, देवास की मौत हुई है, जबकि उसका दोस्त हुकुमसिंह (40) पुत्र पूनाजी घायल हुआ है। हुकुमसिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों मजदूरी करते हैं।

रात करीब 12 बजे दोनों ने खाना खाने के लिए बाहर जाने का फैसला किया। देवकुमार उसकी बाइक लेकर दोनों को मांगलिया बायपास स्थित एक ढाबे पर ले जा रहा था। रास्ते में बाइक मोड़ते समय दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में देवकुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि हुकुमसिंह के हाथ में फ्रैक्चर हुआ।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने देवकुमार को मृत घोषित कर दिया। हुकुमसिंह का अस्पताल में इलाज जारी है। देवकुमार के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस ने मामला जांच में लिया है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

1 minute ago
विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

4 minutes ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

7 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

10 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

21 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

22 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

26 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

31 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

34 minutes ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

about 1 hour ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!