चुनावी जंग में आमने-सामने दो भारतीय चेहरे: प्रमिला जयपाल को चुनौती देंगे नीरव सेठ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वाशिंगटन।
अमेरिका में नवंबर में होने वाले संसदीय चुनाव में वाशिंगटन राज्य की एक सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक सांसद प्रमिला जयपाल और रिपब्लिकन उम्मीदवार नीरव सेठ आमने-सामने होंगे। दोनों वाशिंगटन के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से चुनाव लड़ेंगे।
मंगलवार को हुए ऑल-पार्टी प्राइमरी चुनाव में पांच बार की सांसद जयपाल ने बड़ी बढ़त हासिल की। उन्हें 83.3% वोट मिले, जबकि पूर्व पुलिस अधिकारी और कारोबारी नीरव सेठ 10.8% वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
टॉप-2 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला
वाशिंगटन में ओपन प्राइमरी सिस्टम है। इसमें प्राइमरी चुनाव में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले शीर्ष दो उम्मीदवार आम चुनाव में पहुंचते हैं, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से हों।
इसी व्यवस्था के तहत जयपाल और सेठ अब नवंबर के आम चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
जयपाल के लिए मजबूत गढ़ है सीट
सिएटल और आसपास के इलाकों को शामिल करने वाले सातवें डिस्ट्रिक्ट में डेमोक्रेटिक पार्टी की मजबूत पकड़ मानी जाती है। प्रमिला जयपाल 2016 से लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ऐसे में रिपब्लिकन उम्मीदवार नीरव सेठ के लिए मुकाबला चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
प्रतिनिधि सभा पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला
60 वर्षीय प्रमिला जयपाल ने 2016 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित होकर इतिहास रचा था। वे प्रतिनिधि सभा पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला बनी थीं।
चेन्नई में जन्मीं जयपाल 16 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए अमेरिका गई थीं। उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में शिक्षा हासिल की और बाद में अमेरिका में ही बस गईं। वे डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रगतिशील खेमे की प्रमुख नेताओं में गिनी जाती हैं।
संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!