जर्जर ‘चंदन भवन' के दो फ्लोर खाली कराकर किए गए सील: बारिश के बीच निगम की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने वर्षा काल के दौरान संभावित हादसों को रोकने के लिए छोटी ग्वालटोली क्षेत्र स्थित जर्जर ‘चंदन भवन' पर कार्रवाई की है। इस जी-प्लस 3 इमारत के ऊपरी दो फ्लौर पूरी तरह जर्जर हो चुके थे, जो भारी बारिश में कभी भी ढह सकते थे।
निगम के रिमूवल अमले ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन दोनों मंजिलों को खाली कराकर वैधानिक रूप से सील कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से बारिश के मौसम में इमारत में रह रहे दर्जनों लोगों पर मंडरा रहा दुर्घटना का खतरा टल गया है।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मानसून के मद्देनजर शहर के सभी खतरनाक और अति-संवेदनशील भवनों पर तत्काल रिमूवल कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए थे। इसी आदेश के परिपालन में झोन क्रमांक 11 के अमले ने पुलिस बल के साथ छोटी ग्वालटोली स्थित चंदन भवन पहुंचकर मोर्चा संभाला।
अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण में पाया कि भवन की ऊपरी निर्माण तकनीकी रूप से बेहद कमजोर हो चुकी थीं और उनकी दीवारें व छतें कभी भी गिर सकती थीं।
जांच के दौरान सामने आया कि भवन की जिन दो ऊपरी मंजिले खस्ताहाल थी, वहां करीब 7 से 8 परिवार निवास कर रहे थे। इसके अलावा, इस बहुमंजिला भवन के निचले और शेष हिस्सों में स्थानीय दुकानदारों का व्यापारिक सामान रखा हुआ था।
यदि तेज बारिश के कारण यह इमारत अचानक गिरती, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। सुरक्षा को देखते हुए रिमूवल अमले ने सभी परिवारों को समझाइश देकर सुरक्षित बाहर निकाला और उनका सामान शिफ्ट करवाया। इसके तुरंत बाद दोनों फ्लौर सील करने की कार्रवाई की गई।
निगम की इस कार्रवाई के दौरान स्थिति को देखते हुए भवन स्वामी ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वह इस जर्जर मकान के खतरनाक हिस्सों को अपने स्तर पर स्वयं ही तोड़ देगा। भवन स्वामी द्वारा लिखित रूप से दिए गए अनुरोध और वचन के बाद प्रशासन ने उसे सहमति दे दी।
इसके तुरंत बाद भवन स्वामी ने मजदूरों को काम पर लगाकर असुरक्षित निर्माण को हटाने की प्रक्रिया मौके पर ही प्रारंभ कर दी, जिसकी निगरानी नगर निगम की टीम कर रही है।
छोटी ग्वालटोली में हुई इस कार्रवाई के बाद नगर निगम प्रशासन ने शहर के अन्य जर्जर भवनों के मालिकों को सख्त चेतावनी दी है। आयुक्त क्षितिज सिंघल के मुताबिक, मानसून में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी झोनल अधिकारियों को लगातार गश्त कर ऐसी इमारतों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यदि कोई भवन स्वामी खतरनाक निर्माण स्वयं नहीं हटाता है, तो निगम बलपूर्वक कार्रवाई कर ढांचा जमींदोज करेगा और इसका खर्च भी संबंधित मकान मालिक से वसूला जाएगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!