ट्विशा शर्मा मौत मामला: CBI ने मांगी सास की कस्टडी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। मामले की जांच कर रही CBI ने हाईकोर्ट में कहा है कि आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से हिरासत में पूछताछ बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं एजेंसी ने अदालत से उनकी जमानत निरस्त करने की मांग भी की है।
जमानत निरस्त करने की मांग
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़े अहम तथ्य पेश किए। सरकारी पक्ष ने बताया कि ट्विशा शर्मा के शरीर पर कलाई, कोहनी, सिर और अन्य हिस्सों में चोटों के निशान पाए गए थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
अदालत ने जब पूछा कि क्या ये चोटें मौत से पहले लगी थीं, तो सरकार ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ चोटों को “एंटी-मार्टम” बताया गया है, यानी वे मृत्यु से पहले की थीं। सरकार ने कोर्ट में यह भी कहा कि ये चोटें न तो शव नीचे उतारते समय लग सकती थीं और न ही मौत के बाद उत्पन्न हुई होंगी।
सास ने की थी रुपए की मांग
जांच एजेंसियों के मुताबिक शरीर पर मिले निशान किसी संघर्ष या हाथापाई की ओर संकेत करते हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। सुनवाई के दौरान ट्विशा शर्मा की बहन का बयान भी अदालत में प्रस्तुत किया गया। बयान के अनुसार, ट्विशा की सास ने उसे घर बुलाकर दो लाख रुपए की मांग की थी।
मानसिक दबाव बनाया जा रहा था
परिवार का आरोप है कि शादी में हुए खर्च को लेकर ससुराल पक्ष असंतुष्ट था और इसी वजह से ट्विशा पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। मामले में पुलिस पहले ही पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर चुकी है। उन पर दहेज प्रताड़ना और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सख्त कार्रवाई की मांग
केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85, 3(5) और दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है। अब CBI की मांग के बाद यह मामला और संवेदनशील हो गया है। अदालत का अगला फैसला इस हाई-प्रोफाइल केस की दिशा तय कर सकता है। वहीं, पीड़िता के परिवार ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!