ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ 7 दिन की पुलिस रिमांड पर; कोर्ट ने पासपोर्ट जब्त करने के दिए आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इसके साथ ही समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने के आदेश भी दिए हैं।
पूरी रात कटारा हिल्स थाने में रखा गया
पुलिस शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे समर्थ सिंह को जबलपुर से भोपाल लेकर पहुंची थी। उसे पूरी रात कटारा हिल्स थाने में रखा गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाने के बाहर भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी।
मामले से जुड़े कई पहलुओं पर पूछताछ करेगी पुलिस
कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में समर्थ का मेडिकल परीक्षण भी कराया। अब पुलिस रिमांड के दौरान उससे मामले से जुड़े कई पहलुओं पर पूछताछ करेगी। इधर जांच के दौरान ट्विशा शर्मा के आखिरी मेकअप का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
ब्यूटी पार्लर का वीडियो आया सामने
फुटेज में वह ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही है। वीडियो में वह सामान्य और शांत दिखाई दे रही है। पुलिस ने इस फुटेज को जब्त कर जांच में शामिल कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह पार्लर ट्विशा के ससुराल से करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित है।
ट्विशा ने रिजर्वेशन कराया था
जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि ट्विशा ने 12 मई की सुबह 9:52 बजे भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। वह 15 मई को अजमेर जाने वाली थी, जहां उसके भाई हर्षित शर्मा की पोस्टिंग है।
पति और सास पर हत्या के आरोप
गौरतलब है कि, 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की बहू थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने पति और सास पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
मामले की जांच कर रही पुलिस
मामले में ट्विशा की कथित व्हाट्सएप चैट भी वायरल हुई है, जिसमें उसने अपनी मां को लिखा था कि उसे “बहुत घुटन” महसूस हो रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!